{"_id":"2a4ea7d58dd06de8ce07718a74c8ef67","slug":"kiran-bedi-unique-promotional-sitting-on-a-rickshaw-for-delhi-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण बेदी ने किया रिक्शे पर बैठकर अनोखा प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण बेदी ने किया रिक्शे पर बैठकर अनोखा प्रचार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की सीएम दावेदार किरण बेदी शुक्रवार को अपने विस क्षेत्र कृष्णा नगर में रिक्शे पर बैठकर प्रचार करने निकलीं। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह मतदाताओं से संपर्क साधा। खास बात यह है कि रिक्शा चालक किरण बेदी को नहीं जानता था।
विज्ञापन
किरण बेदी शुक्रवार सुबह कृष्णा नगर की संकरी गलियों में लोगों से मिलने का निर्णय लिया। इसी बीच एक रिक्शा आया जिसके चालक हरपाल से किरण बेदी ने कहा कि क्या वह अंदर गली में चलेगा।
विज्ञापन
हरपाल ने एक मिनट भी नहीं लगाया। किरण बेदी बैठकर मतदाताओं से संपर्क साधने लग गई। उन्होंने काफी देर तक रिक्शा में बैठकर अनेक गलियों में संपर्क किया।
किरण बेदी को रिक्शा में बैठकर प्रचार करता देखकर इलाके लोग हैरान थे। वे किरण से दौड़-दौड़कर मिल रहे थे और रिक्शा के पीछे भी चलने लग गए। इस दौरान वहां पर खड़े स्कूली बच्चों से भी मिलीं।
विज्ञापन
कुछ समय बाद बेदी रिक्शा से उतर गई और चालक हरपाल को सौ रुपये दिए। इस दौरान किरण ने हरपाल को कहा कि कोई भी दिक्कत हो वह उसे बता देना। जब हरपाल को पता चला कि वह किरण बेदी हैं, तो उसे बेहद खुशी हुई।