फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran Bedi told the cause of defeat, given the rhetoric edification.

किरण बेदी ने बताई हार की वजह, बयानबाजी पर दी नसीहत

Mon, 09 Nov 2015 03:08 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Nov 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi told the cause of defeat, given the rhetoric edification.

दिल्ली में भाजपा के लिए सीएम पद की उम्मीदवार रही किरण बेदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद एनडीए के हार के कारणों की ओर इशारा करते हुए नसीहत दी है।

विज्ञापन


सोशल साइट पर ट्विट के माध्यम से पूर्व महिला आईपीएस ने कहीं न कहीं इस हार के लिए भाजपा की ओर से की गई बयानबाजी को जिम्मेदार माना है। उन्होंने हार से सबक लेने की भी कहा है।
विज्ञापन


किरण बेदी ने बिहार की हार से सबक सीखने के लिए भी कहा है। उन्होंने बिहार चुनाव नतीजों पर एक के बाद एक कई ट्विट किए और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में भाजपा की हार का ठीकरा किरण बेदी पर फोड़ा गया था। ऐसे में किरण बेदी के ये ट्विट कहीं न कहीं उनके मन की टीस का भी नतीजा हो सकते हैं।

'शब्द तीर के तरह, निकले तो वापस नहीं आते'

Kiran Bedi told the cause of defeat, given the rhetoric edification.

किरण बेदी ने लिखा कि बिहार ने वही चुना जिसे वो चाहता था। अब जिम्मेदारी बिहार को अभाव से निकाल कर तेज विकास की ओर ले जाने की होनी चाहिए।

शब्द तीर की तरह होते हैं। निकल जाएं या छोड़ दिए जाएं तो वापस नहीं आते हैं। फिर भी यहां एक लंबे समय तक प्रभावी रहने वाला संदेश है। कीमती सीख लेने में कभी भी देर नहीं करनी चाहिए।

याद करें, पिछले साल की शुरूआत तक घोटालों और भ्रष्टाचार के बारे में बहुत कहा गया। अब ये ज्यादातर बयान और टिप्पणी के बारे में है। समय कैसे बदलता है?

जनता की यादाश्त छोटी मानी जाती है। जिसके अपने फायदे और नुकसान होते हैं। फिलहाल सबसे अच्छा अब या आज पर केंद्रित करना है। इतनी ज्यादा घटनाओं के चलते पहले क्या कहा गया और क्या हुआ याद करना मुश्किल है। इसके लिए जानकारी ही चाबी है।



'अगर ठीक नहीं कर सकते तो आहत ने करें'

Kiran Bedi told the cause of defeat, given the rhetoric edification.

अगर हम ठीक नहीं कर सकते तो आहत भी न करें। जनता के बयान, राजनिति और टीवी भी लोगों को खुश कर सकते हैं। पाठ्यक्रम में सुधार की जरूरत है।

गौरतलब है कि इससे पहले जब भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था तो किरण बेदी ने दिल्ली में हार को भाजपा की हार करार दिया था।

हालांकि उन्होंने पीएम मोदी से ट्विट कर माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी के नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया था उस पर खरी नही उतर पाई थी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed