बीजेपी के नये दिल्ली सीएम कैंडिडेट पर बवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी में चल रहे आंतरिक कलह का एक नमूना फिर से सामने आया है। शनिवार रात 10:14 बजे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष व दिल्ली के चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने ट्वीट कर कहा था बीजेपी दिल्ली में चुनाव के लिए तैयार है और केजरीवाल के मुकाबले किरण बेदी सीएम कैंडिडेट होंगी।
इसके बाद दिल्ली में अचानक विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। लेकिन अब नितिन गडकरी का कहना है कि यह ट्वीट उनका अकाउंट हैक कर के किया गया है। जबकि अब भी यह ट्वीट उनके अकाउंट से हटया नहीं गया है।
उल्टा पड़ गया दांव
किरण बेदी पर दांव लगाकर बीजेपी भले केजरीवाल का काट ढूंढ लेने की बात सोच रही हो पर इस फैसले की राह आसान नहीं होगी। दरअसल इन लोकसभा चुनावों में पार्टी लगातार नये लोगों को टिकट देने को लेकर लगातार आंतरिक कलह से जूझती रही है।
नितिन गडकरी के ट्वीट को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। नये चेहरों पर बड़ा दांव लगाने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से लगातार विरोध जताया रहा है।
ऐसे में दिल्ली में फिर से एक ऐसी महिला पर दांव लगाकर बीजेपी ने एक बार फिर से चौकाने वाला फैसला लिया था। दरअसल बेदी न तो पार्टी की सदस्य हैं न ही बीजेपी से उनका कोई पुराना नाता है।
कहीं मोदी प्रशंसा का असर तो नहीं है!
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से दबे मन से ही सही पर लगातार मोदी विरोधी बातें की गई हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि मोदी अपनी पसंद के लोगों को ही आगे लाते हैं और किरण बेदी भी मोदी की ही प्रशंसक हैं।
इन लोकसभा चुनावों में वह लगातार मोदी की प्रशंसा करती आ रही हैं। इससे बहुत संभव है कि पार्टी के वे नेता जो मोदी से नाराज हैं, किरण बेदी के बहाने अपनी खुन्नस निकालें। हालांकि गडकरी के अलावा अभी तक इस मामले पर किसी भी बीजेपी नेता की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया है।