फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kiran Bedi may CM Candidate of BJP in Delhi

बीजेपी का दांव, दिल्ली के लिए चुना नया सीएम कैंडिडेट!

Tue, 15 Apr 2014 04:17 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
Kiran Bedi may CM Candidate of BJP in Delhi

दिल्ली में लोकसभा चुनानों के बाद बीजेपी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। खबर है कि उसने आम आदमी पार्टी को टक्कर देने के लिए मुख्यमंत्री पद का नया उम्मीदवार भी तलाश्ा लिया है।

विज्ञापन


यह नया उम्मीदवार कोई और नहीं, बल्कि कभी अरविंद केजरीवाल की सहयोगी रही किरण बेदी हैं। किरण बेदी और अरविंद केजरीवाल दोनों ही अन्ना आंदोलन के बाद चर्चा में आए। लेकिन बाद में अलग हो गए।
विज्ञापन


ख्ाबर है कि अब बीजेपी इस अलगाव का फायदा उठाते हुए किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाने दांव खेलने जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि किरण बेदी भी इस बात पर मान सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होंगी चुनौतियां?

Kiran Bedi may CM Candidate of BJP in Delhi

भारतीय जनता पार्टी पिछले चुनाव में भी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आई थी। पार्टी ने दिल्ली की 70 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज करने के बावजूद सरकार नहीं बनाई थी।

हालांकि यह फैसला भी पार्टी के पक्ष में गया था। क्योंकि बाद में कांग्रेस से समर्थन हासिल कर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी को 49 दिनों के बाद ही इस्तीफा देना पड़ा था।

ऐसे में पार्टी की सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि अगर फिर से चुनाव होते हैं तो पूर्ण बहुमत तक कैसे पहुंचा जाए। हालांकि, किरण बेदी की साफ-सुथरी और सशक्त महिला की छवि बीजेपी को फायदा पहुंचा सकती है।

इन दिनों दिल्ली में कैसे हैं माहौल?

Kiran Bedi may CM Candidate of BJP in Delhi

बीते 10 अप्रैल को ही दिल्ली में लोकसभा चुनावों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद हुए ओपिनियन पोल में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत बताई जा रही है। सोमवार को ही हुए एक बड़े ओपिनियन पोल में बीजेपी को दिल्ली की सात सीटों में से छह पर जीत मिलने की बात कही गई।

वहीं चुनाव के दौरान मोदी लहर की भी काफी चर्चा रही। ऐसें में दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए परिस्थितियां बीजेपी के अनुकूल हैं। जबकि प्रमुख विपक्षी पार्टी आप की इन दिनों काफी आलोचना हुई है।

पार्टी इसी का फायदा उठाते हुए दिल्ली में चुनाव की तैयारी कर रही है। सोमवार को हुई लोकसभा चुनावों की समीक्षा बैठक में भी लोकसभा चुनाव के मुद्दे कम, विधानसभा चुनावों के मुद्दे अधिक छाए रहे।

आप की बिगड़ी छवि का मिलेगा फायदा?

Kiran Bedi may CM Candidate of BJP in Delhi

दिल्ली में कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनाने और फिर 49 दिनों बाद इस्तीफा देने को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की तीखी आलोचना हो रही है।

यही नहीं, लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के टिकट बांटने के तरीके और राजनीति करने के तरीकों की भी आलोचना की जा रही है। ऐसे में अगर बीजेपी किरण बेदी को आगे कर दिल्ली में चुनाव लड़ेगी तो इसका फायदा मिलना मिल सकता है।

दरअसल, पिछले चुनाव में भी बीजेपी ने 32 सीटें हासिल कर ली थी। लेकिन पूर्ण बहुमत से चार सीटें दूर रह गई थी। अब अगर पार्टी चुनाव के लिए तैयार रहती है, तो इन चार सीटों का फासला मिट सकता है।

मोदी की प्रशंसा आई काम

Kiran Bedi may CM Candidate of BJP in Delhi

दरसअल, किरण बेदी इन लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी समर्थक के तौर पर सामने आई हैं। चाहे सोशल मीडिया हो या फिर कोई बहस, किरण बेदी ने हमेशा ही बीजेपी के पीएम उम्मीदवार को वोट देने की वकालत की है।

वहीं पिछली बार डॉ. हर्षवर्धन के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ने वाली बीजेपी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में दिल्ली के चांदनी चौक सीट से उम्मीदवार बना दिया है। इस वजह से किरण बेदी को सीएम उम्मीदवार बनाने की चर्चा जोरों पर हैं।

फिलहाल दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली विधानसभा भंग नहीं है। इस पर जल्द ही फैसला होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed