फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   killer of three came out from jail and murdered two again

तीन को मारकर छूटा तो बदला लेने के लिए दो और को दी मौत

Thu, 30 Jul 2015 02:09 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन
killer of three came out from jail and murdered two again

बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना गांव में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर आए ऑनर किलिंग के एक हत्यारोपी ने मंगलवार रात साथियों संग मिलकर दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


सिपाही भाई की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात अंजाम दी गई। बदमाश घर में दरवाजा तोड़कर घुसे और सो रहे दंपति पर करीब 15 गोलियां चला दीं।

10 गोलियां दंपति को लगने की बात कही जा रही है। वहीं, गांव में घटना के बाद पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

भाई का बदला लेने के लिए मार दिए दो

killer of three came out from jail and murdered two again

दुजाना गांव में 5 मई को बिजली के पोल को लगाने को लेकर दो परिवारों में विवाद हो गया था। मारपीट और पथराव के बाद हुई गोलीबारी में दिल्ली पुलिस के सिपाही प्रवीण नागर और उसके पारिवारिक भाई अरुण की हत्या हो गई थी।


आरोपी पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था और वह सभी जेल में हैं। प्रवीण का भाई सिंटू एक ऑनर किलिंग के मामले में 2010 से तिहाड़ जेल में बंद था।

वह 15 जुलाई को एक माह की अंतरिम जमानत पर आया था। मारे गए दंपति के परिजन राकेश का आरोप है कि रात करीब दो बजे सिंटू और उसके साथ तीन-चार लोग घर के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और वेदपाल व उसकी पत्नी बिमला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरती होती तो नहीं होता दोहरा हत्याकांड

killer of three came out from jail and murdered two again

गोलियों की आवाज सुनकर सभी वहां पहुंचे तो सिंटू और अन्य साथी गोलियां चलाते हुए भाग रहे थे। राकेश की ओर से बादलपुर कोतवाली में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


बादलपुर पुलिस को सूचना थी कि सिंटू अंतरिम जमानत पर आया हुआ है। सिंटू के परिवार के दो लोग रंजिश में मारे जा चुके थे। यदि पुलिस थोड़ी सी सावधानी बरतती तो दोहरा हत्याकांड बच सकता था।

पुलिस को सिंटू के बारे में जांच पड़ताल करने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत थी, लेकिन बादलपुर पुलिस ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।

विज्ञापन

अभी नहीं पता चला कितनी मारी गई गोलियां

killer of three came out from jail and murdered two again

दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सिंटू आसानी से फरार हो गया। सिंटू ने चार-पांच अन्य साथियों संग दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है।


सिंटू समेत चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों को कितनी गोलियां मारी गईं इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

संजय सिंह एसपी के मुताबिक कोर्ट को गुमराह करके अंतरिम जमानत तो नहीं ली गई, इसकी जानकारी के लिए दिल्ली के अशोक विहार थाने में एक पुलिस अफसर को भेजा गया है।

ऑनर किलिंग में तीन की पहले ही कर चुका है हत्या

killer of three came out from jail and murdered two again

राकेश उर्फ सिंटूने 2010 में अशोक विहार थानाक्षेत्र में जिस समय ममेरी बहन, उसके प्रेमी और प्रेमी के पिता की हत्या की थी तब उसे कतई भी पश्चाताप नहीं था।


उसने पुलिस और मीडिया के सामने कहा था कि तीनों की हत्या करने का उसे कोई पछतावा नहीं है। अगर परिवार में फिर किसी ने ऐसी हरकत करने की सोची भी तो वह उसी तरह मौत के घाट उतार देगा।

बादलपुर पुलिस ने भी राकेश उर्फ सिंटू की जमानत अर्जी पर लिखा था कि अगर उसे जमानत पर छोड़ा गया तो बदला लेने के लिए हत्या कर सकता है।

तीन हत्याएं वह दिल्ली में कर चुका है और एक युवक की हत्या अपने गांव में कर चुका है। सीओ थर्ड राकेश ने बताया कि जिन लोगों की सिंटू ने हत्याएं की हैं उनका सिपाही प्रवीण और अरुण की हत्या से कोई लेना देना नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed