{"_id":"5cfeb866bdec22077c357eda","slug":"killed-young-man-from-brick-to-get-revenge-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदला लेने के लिए युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, पुलिस का दावा, आरोपियों की हो गई है पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदला लेने के लिए युवक की ईंट से कुचलकर हत्या, पुलिस का दावा, आरोपियों की हो गई है पहचान
Tue, 11 Jun 2019 01:37 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
मृतक गौरव की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरपुरी इलाके में रविवार रात झगड़े का बदला लेने के लिए कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया और ईंट से सिर पर तब तक हमला करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान गौरव (24) के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता, चार भाई और दो बहन के साथ जहांगीरपुरी के ए-ब्लॉक में रहता था। वह आजादपुर मंडी में अपने दोस्त सतीश के साथ काम करता था। रविवार देर रात पुलिस को डी-ब्लॉक जहांगीरपुरी में गौरव की हत्या करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि गौरव का चेहरा ईंट से कुचला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।
विज्ञापन
परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे गौरव और सतीश का रवि व रॉकी नाम के युवकों से झगड़ा हुआ था। झगड़े में रॉकी को चोट लगी थी। दोस्तों ने उसका बाबू जगजीवन राम अस्पताल में उपचार कराया। इलाज के बाद रवि और रॉकी अपने दोस्तों के साथ वापस इलाके में आए। इस बीच गौरव व सतीश अपने घर जा चुके थे।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक, रात करीब 12 बजे एक लड़का गौरव के पास आया और उसे बुलाकर ले गया। वह अपनी मां को 10 मिनट में आने की बात कहकर चला गया। कुछ देर बाद उन्हें गौरव की हत्या किए जाने की जानकारी मिली। परिवार वालों ने डी-ब्लॉक पार्क के पास उसका शव पड़ा देखा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है, जो घटना के बाद से फरार हैं।