फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Killed man in Rabupura in ncr becouse lose money in gambling

जुए में हारे रुपये और मकान न देने के लिए बना दरिंदा

Sat, 07 Dec 2019 05:48 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रबूपुरा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Dec 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
Killed man in Rabupura in ncr becouse lose money in gambling
जुआ

मिर्जापुर निवासी सतीश की हत्या जुए में हारे रुपये और मकान नहीं देने पर की गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही रहने वाले महेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को गांव मिर्जापुर निवासी सतीश (20) संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 

विज्ञापन


26 नवंबर को गांव के रजवाहे के पास उसका शव बरामद हुआ था। 27 नवंबर को सतीश के भाई राजकुमार ने गांव के ही महेश उर्फ नत्थी के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। एक सप्ताह बाद भी आरोपी कि गिरफ्तारी न होने से ग्रामीण नाराज थे। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कस्बे के बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सतीश ने उसके घर पर जुआ खेला था। उसमें सतीश एक लाख रुपये और अपना मकान हार गया था। महेश कई दिन से सतीश पर मकान का बैनामा करने और एक लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन सतीश ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से उसने पहले सतीश के सिर पर डंडा मारा और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव जंगल में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में जुआ खिलाकर ब्याज पर देता है रुपये 

ग्रामीणों का आरोप है कि महेश अपने घर में कई वर्षों से लोगों को जुआ खिलाता है और हारने वालों को मोटी ब्याज पर पैसे देकर वसूली करता है। रुपये नहीं देने पर उन्हें बेइज्जत या फिर मारपीट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed