{"_id":"5c20e5cbe23bcd77d823e1294efa6c1a","slug":"killed-by-beaten-rod-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड से वार कर मौत के घाट उतारा, दो जगह हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉड से वार कर मौत के घाट उतारा, दो जगह हुई मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 03 Feb 2016 06:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस में सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में मौसेरे भाई की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना दिल्ली बार्डर के नजदीक होने के कारण दिल्ली और गुडग़ांव पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मंगलवार सुबह बस चालक की शिकायत पर थाना उद्योग विहार में चार लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के पालम निवासी अमरजीत ने बताया कि उसकी निजी बस गुडग़ांव में चलती है। उसकी बस पर उसका मौसेरा भाई अमित डबास (25) निवासी रानीखेड़ा बतौर कंडक्टर काम करता था। इसके अलावा बस पर दिल्ली के कंझावला निवासी ललित भी बस पर बतौर कंडक्टर काम करता है। बसों के समय पर न चलने को लेकर अक्सर बस चालकों में खींचतान व झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन
अमरजीत ने बताया कि उसकी दूसरी मौसी कमला के बेटे विनीत निवासी जाखौदा(बहादुरगढ़) की भी बस चलती है। उनकी बसें दिल्ली के डाबडी से गुडग़ांव के बीच चलती हैं। उनके बीच सवारी बैठाने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सोमवार शाम इफको चौक के पास दोनों के बीच सवारी को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन
जिसके बादर अमरजीत ने अपनी बस दिल्ली की ओर दौड़ा दी। जब वह उद्योग विहार इलाके में दिल्ली बार्डर के पास पहुंचे तो उनकी बस के आगे एक कार आकर रुकी। कार में से विनीत, प्रवेश, रविंद्र उर्फ मोघा व एक अन्य उतरे। इन्होंने अमित को बस से नीचे खींच लिया। आरोपियों ने उसे काबू कर लिया और उसके बाद प्रवेश ने अमित के सिर में लोहे की रॉड से वार कर दिया। रविंद्र ने भी रॉड से कई वार किए। जिसके बाद अमित बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए।
अमरजीत घायल को बस में लेकर दिल्ली के द्वारका स्थित आर्टेमिस अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी गई, जिसके बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने अमरजीत के बयान दर्ज किए। घटनास्थल गुडग़ांव क्षेत्र में होने का पता चलने पर मामले की सूचना गुडग़ांव पुलिस को दी गई। जिसके बाद गुडग़ांव के थाना उद्योग विहार पुलिस ने अमरजीत की शिकायत पर प्रवेश, विनित, रविंद्र व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।