{"_id":"669da8009e014e41860cb5f3","slug":"kidney-scandal-puneet-used-to-make-fake-documents-for-transplant-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kidney scandal : प्रत्यारोपण के लिए पुनीत बनाता था फर्जी कागज, चीका तैयार करता था देने-लेने वालों का प्रोफाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kidney scandal : प्रत्यारोपण के लिए पुनीत बनाता था फर्जी कागज, चीका तैयार करता था देने-लेने वालों का प्रोफाइल
Mon, 22 Jul 2024 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:00 AM IST
सार
आरोपी 80 से ज्यादा लोगों के फर्जी कागजात बना चुका है। इनमें से करीब 70 की पहचान हो चुकी है जिसमें से किडनी प्राप्त करने वाले एक शख्स की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Kidney Racket
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किडनी कांड का आरोपी आगरा निवासी पुनीत प्रत्यारोपण करने वाले लोगों के फर्जी कागजात तैयार करता था। आरोपी 80 से ज्यादा लोगों के फर्जी कागजात बना चुका है। इनमें से करीब 70 की पहचान हो चुकी है जिसमें से किडनी प्राप्त करने वाले एक शख्स की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त अमित गोयल के अनुसार, पुनीत दिल्ली, आगरा व अन्य जगहों पर नकली कागजात खुद ही तैयार करता था। आरोपी इस तरह कागजात बनाना था कि अस्पताल प्रशासन व कमेटी के सदस्य भी फर्जीवाड़ा पकड़ नहीं पाते थे। किडनी प्रत्यारोपण में कोआर्डिनेशन, डॉक्टर व कमेटी के सदस्य होते थे। कोआर्डिनेटर का काम डोनर व प्राप्तकर्ता प्रत्यारोपण के कागजात मंगाकर एकत्रित करना होता था। अस्पताल प्रशासन फर्जी कागजात को देखकर प्रत्यारोपण की अनुमति देते थे और डाॅक्टर ऑपरेशन कर देता था।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी चीका प्रशांत ने एमबीए की डिग्री ले रखी है। वह किडनी डोनर और प्राप्तकर्ता की प्रोफाइल एक जैसी बनाता था। गिरोह सरगना संदीप ने हेल्थ प्रबंधन की फर्जी डिग्री ले रखी है। उपायुक्त ने बताया कि अभी कागजातों का अध्ययन किया जा रहा है, उसके बाद ही जांच आगे बढ़ेगी। शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि अस्पतालों की अभी तक कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन