फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kick-punches on DJ, fiercely Fight between guests and family

डीजे पर डांस करने को लेकर चले लात-घूंसे, घराती और बारातियों के बीच जमकर मारपीट

Wed, 13 Jul 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
kick-punches on DJ,  fiercely Fight between guests and family
डीजे पर डांस

छतारी थाना क्षेत्र के मोहल्ला शिवपुरी में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले।

विज्ञापन


मारपीट में कई बाराती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक बाराती की तहरीर पर पुलिस ने नामजद 11 और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मंगलवार को छतारी के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रूपकिशोर उर्फ कलुआ की बेटी कुसुमलता की बेटी की शादी थी। बारात शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पलडाझाल से आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाराती और घराती में विवाद

kick-punches on DJ,  fiercely Fight between guests and family

रात में बारात की चढ़त के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बाराती और घराती में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लात घूंसे चलने शुरू हो गए। शादी समारोह में अफरातफरी मच गई।

मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बराती पक्ष से अलीगढ़ के बरला निवासी डॉक्टर रामवीर ने लूटपाट और मारपीट का आरोप लगाते हुए 11 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

थाना प्रभारी श्यामप्रताप पटेल ने बताया कि तहरीर पर कस्बा निवासी जीतू, राजू, नितेश, कान्हा, सोनू, मनोज, हीरा, मोनू, शिवा, मुनेश, मुनीश अन्य डूडाखेड़ा निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed