फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   khushkhabar delhi metro passengers can now take 25 kg of luggage in metro earlier 15 kg

दिल्ली मेट्रो में यात्री ले जा सकेंगे और भारी बैग, अधिकतम सीमा हुई 25 किलो

Thu, 29 Aug 2019 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Aug 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar delhi metro passengers can now take 25 kg of luggage in metro earlier 15 kg
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली मेट्रो के यात्रियों के लिए एक खुशखबर है। अब मेट्रो यात्री अपने साथ अधिकतम 25 किलोग्राम का वजन ले जा सकेंगे। पहले मेट्रो में अधिकतम 15 किलो वजन का सामान ले जाने की सीमा तय थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन


केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार मेट्रो यात्रियों को 25 किलोग्राम वजन तक के सामान में केवल बैग ले जाने की अनुमति होगी। यात्री इसमें कोई गठरी आदि नहीं ले जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने मेट्रो रेलवे (भाड़ा और टिकट) नियमावली-2014 में बदलाव किया है।
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, 'मेट्रो रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान एक से अधिक बैग नहीं ले जा सकता। इस बैग का आकार 80 सेंटीमीटर गुना 50 सेंटीमीटर गुना 30 सेंटीमीटर के आकार और 25 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट लाइन पर सवारी करने के लिए है अलग नियम

एयरपोर्ट लाइन मेट्रो ट्रेन की सवारी करने के लिए मंत्रालय के अलग नियम हैं। इसके अनुसार एयरपोर्ट लाइन पर यात्रियों को अधिकतम 32 किलोग्राम वजन ले जाने की अनुमति दी होगी। एयरपोर्ट मेट्रो ट्रेन में भी गठरी के रूप में सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

अधिसूचना में कहा गया, 'मेट्रो रेलवे प्रशासन की मंजूरी के बिना कोई भी व्यक्ति हवाई अड्डों को जोड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में यात्रा के दौरान एक से अधिक बैग नहीं ले जा सकता। इस बैग का आकार 90 सेंटीमीटर गुना 75 सेंटीमीटर गुना 45 सेंटीमीटर के आकार और 32 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed