{"_id":"116955f8ab164543e257f5e58fe41db9","slug":"kherkidaula-toll-price-will-increase-from-1st-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से आपकी जेबें होंगी ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से आपकी जेबें होंगी ढीली
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 20 Mar 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के खेड़कीदौला टोल पर एक अप्रैल से वाहन चालकों की जेब और अधिक ढीली होगी।
विज्ञापन
टोल प्रबंधन ने एक तारीख से यहां टोल दर बढ़ाने का प्रस्ताव बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भेज दिया है। एक महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी होगी। इससे पूर्व 28 फरवरी से यहां टोल दर दुगने से अधिक कर दिया गया था।
लोकसभा चुनाव से पूर्व सरहौल टोल हटाकर एक हिस्से के वाहन चालकों को तो राहत दे दी गई, लेकिन दूसरे हिस्से के लोगों की आफत बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें: ट्रक में लदी सीमेंट की 600 बोरियां चोरी
विज्ञापन
टोल प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट हैड डीके खोसला ने बताया कि विश्व जनसंख्या मानक (डब्ल्यूपीए) के अनुरूप नए वित्त वर्ष की शुरुआत में टोल दर में बढ़ोतरी की जाती है। उन्होंने बताया कि मौजूदा दर में पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि खेड़कीदौला टोल पर बढ़ी दरों को लेकर कुछ सियासी दलों ने विरोध किया था, लेकिन चुनाव प्रक्रिया आरंभ होते ही यह विरोध हवा हो गया था। एक बारगी यह मामला बड़ा चुनावी मुद्दा बनता दिख रहा था।
गुड़गांव से आईएमटी मानेसर जाने वाले और रेवाड़ी-धारूहेड़ा और बावल के बीच सफर करने वालों की जेब पर काफी भार बढ़ा है।
मारुति उद्योग और हीरो होंडा की करीब 3000 वेंडर कंपनियां बावल, मानेसर, रेवाड़ी और धारूहेड़ा में हैं। इन स्थानों से रोज बड़ी संख्या में लोग गुड़गांव आवाजाही करते हैं।