फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ketan who shows Documentary first arrest then released

डॉक्यूमेंट्री दिखाने वाले की गिरफ्तारी, रिहा

Sun, 15 Mar 2015 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Mar 2015 09:19 AM IST
विज्ञापन
Ketan who shows Documentary first arrest then released

वसंत विहार गैंगरेप केदोषियों की बस्ती में प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री इंडियाज डॉटर दिखाने वाले आरोपी आगरा निवासी केतन दीक्षित को शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया गया। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि केतन को शुक्रवार शाम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। पूछताछ के बाद देर रात केतन को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि जमानती धारा होने के कारण शनिवार को उसे रिहा कर दिया गया। केतन के पिता ने उसकी जमानत दी थी।

विज्ञापन


डीसीपी प्रेमनाथ ने बताया कि इस मामले में और लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। केतन के साथ कई और लोग थे। उन्होंने रविदास कैंप में डॉक्यूमेंट्री दिखाने में सहायता की थी। इन लोगों की पहचान की जा रही है। केतन से जब डॉक्यूमेंट्री दिखाने के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि वह जागरूकता फैलाना चाहता है।
विज्ञापन


वह किस तरह की जागरूकता फैलाना चहाता है, इसको लेकर वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। गौरतलब है कि आरके पुरम स्थित रविदास कैंप की झुग्गियों में बृहस्पतिवार को प्रतिबंध डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई थी। केतन इससे पहले आगरा में भी इस डॉक्यूमेंट्री को दिखा चुका है। आगरा पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed