{"_id":"6a12ae182482ee04e5030d1a","slug":"keshavpuram-police-station-personnel-have-arrested-a-thief-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे की लत पूरी करने के लिए सेंधमारी, 10 घंटे में दबोचा नशेडी चोर, आठ कांस्य की मूर्तियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे की लत पूरी करने के लिए सेंधमारी, 10 घंटे में दबोचा नशेडी चोर, आठ कांस्य की मूर्तियां बरामद
Sun, 24 May 2026 01:21 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 24 May 2026 01:21 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
केशवपुरम थाना पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए सेंधमारी करने वाले युवक को वारदात के दस घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 23 साल के मोहम्मद सैयद के रूप में हुई है। नशे की लत को पूरा करने के लिए उसे पैसे की जरूरत थी और उसने पहली बार सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, आठ कांस्य मूर्तियों के साथ एक काला बैग बरामद किया है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि 20 मई को केशवपुरम थाना पुलिस को एक घर में चोरी की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता ने बताया कि घर से एक मोबाइल फोन और 55 हजार रुपये की चोरी हुई है। साथ ही पुलिस ने पड़ोस के घर से आठ छोटी पीतल की मूर्तियां भी चोरी होने की शिकायत मिली। पुलिस ने चोरी के दो मामले दर्ज कर लिए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजीव मलिक के नेतृत्व में टीम ने जांच के दौरान स्थानीय खुफिया जानकारी के साथ साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज के जरिए पुलिस ने केशवपुरम सी चार के झुग्गी में रहने वाले मोहम्मद सैयद की पहचान की, जो नशे का आदी है। पुलिस ने उसे वारदात के दस घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके घर से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए आपराधिक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह पहली बार वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उसके खिलाफ कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है।
विज्ञापन