फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kesari India Kishan and Joginder became joint winner of the Cirque.

भारत केसरी किशन और जोगिंदर बने दंगल के संयुक्त विजेता

Mon, 01 Sep 2014 11:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 01 Sep 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kesari India Kishan and Joginder became joint winner of the Cirque.

सदरपुर गांव स्थित अखाड़े में सदरपुर-रहीसपुर युवा कमेटी की ओर से आयोजित बलदेव छठ दंगल महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। विशाल दंगल में देशभर से आए पहलवानों ने भाग लिया।

विज्ञापन


फाइनल कुश्ती में हरियाणा सोनीपत के पहलवान भारत केसरी किशन और भारत केसरी दिल्ली के पहलवान जोगिंदर के बीच मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ।

दंगल की इनामी राशि 61000-61000 रुपये दोनों पहलवानों को दी गई। जीडीए वीसी ने अखाड़े में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मैट और दर्शक दीर्घा में पंखे लगवाने की बात कही।
विज्ञापन


दो दिवसीय महोत्सव के समापन समारोह का शुभारंभ ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार और जीडीए वीसी संतोष कुमार यादव ने किया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित देश के कोने-कोने से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपनी तकनीक और दमखम का उम्दा प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुश्ती का फाइनल मुकाबला दोनों भारत केसरी पहलवान किशन और जोगिंदर के बीच हुआ। तेज धूप में आधा घंटा चले मुकाबले में दोनों पहलवान एक-दूसरे पर भारी रहे लेकिन कोई नतीजा नहीं निकलने पर कुश्ती बराबरी पर छूटी।

इस मौके पर आयोजन कमेटी में डा. सत्यवीर सिंह, सपा नेता सुधन रावत, पार्षद ओमवीर, जितेंद्र चौधरी, रबिया, बीरपाल पहलवान, भूपेंद्र चौधरी सहित आदि लोग मौजूद थे।

सुशील ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह
‘कॉमनवेल्थ गेम्स सहित कई अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कुश्ती सहित बाकी खेलों में मजबूत टीम, फिटनेस और तकनीक के बल पर भारतीय खिलाड़ी अगले ओलंपिक में कई पदक जीतेंगे।आने वाला वक्त भारतीय खिलाड़ियों का है।’


यह बात सदरपुर में आयोजित बलदेव छठ दंगल महोत्सव में पहुंचे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि अगले ओलंपिक गेम्स की तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed