फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kendriya Vidyalaya Class I admission criteria 2022 23 Plea in Delhi HC challenging

दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश मानदंड को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दाखिल

Tue, 01 Mar 2022 10:31 PM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 01 Mar 2022 10:31 PM IST
सार

याचिकाकर्ता अपने पिता पवन कुमार का इकलौता बच्चा है। वह शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में केवीएस में कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन करने का इच्छुक है।

विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya Class I admission criteria 2022 23 Plea in Delhi HC challenging
दिल्ली हाईकोर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय विद्यालय संगठन के कक्षा-एक में प्रवेश मानदंड 2022-23 को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई है। प्रवेश मानदंड के मुताबिक प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु पांच वर्ष के बजाय छह वर्ष निर्धारित की गई है। याचिका में अदालत के हस्तक्षेप और प्रतिवादी केंद्रीय विद्यालय संगठन को कानून के अनुसार 2022-23 में प्रवेश मानदंड को फिर से तैयार करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता की शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से पहले केवीएस में कक्षा एक के लिए प्रवेश की न्यूनतम आयु 31 मार्च तक पांच वर्ष थी। लेकिन केवीएस का नया प्रवेश मानदंड मनमाना, भेदभावपूर्ण है, अन्यायपूर्ण और अनुचित है।
विज्ञापन


याचिकाकर्ता अपने पिता पवन कुमार का इकलौता बच्चा है। वह शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में केवीएस में कक्षा एक में प्रवेश के लिए आवेदन करने का इच्छुक है। हालांकि 24 फरवरी, 2022 को अचानक प्रतिवादी केवीएस ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु मानदंड में 5 वर्ष से 6 वर्ष कर दी गई। याचिकाकर्ता आक्षेपित दिशा-निर्देशों से यह जानकर चौंक गया कि उसे कक्षा एक के लिए आवेदन करने के लिए अपात्र बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed