{"_id":"58c16b1c4f1c1b8322dc4df1","slug":"kejriwal-wrote-letters-to-46-lakh-people-of-the-capital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने दिल्ली के 46 लाख लोगों के नाम लिखी चिट्ठी, सियासी गर्मी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने दिल्ली के 46 लाख लोगों के नाम लिखी चिट्ठी, सियासी गर्मी बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमसीडी चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की सियासी गरमी बढ़ा दी है। दिल्लीवासियों के नाम वीडियो संदेश जारी करने के बाद अब केजरीवाल ने एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन
दो पेज के पत्र में केजरीवाल ने सिलसिलेवार ढंग से भाजपा व कांग्रेस की नाकामी गिनाई है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के पिछले दो साल के कामों पर पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पत्र में पार्टी को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया है। इसके लिए आप ने डोर-टू-डोर अभियान चलाने की रणनीति तैयार की है। राजधानी के करीब 46 लाख घरों तक पहुंचने के लिए वार्ड के हिसाब से टीम बनाई जा रही है।
विज्ञापन
चिट्ठी के साथ लोगों को उम्मीदवारों का बायोडाटा भी दिखाया जाएगा
चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल
ज्यादा जोर उन 198 वार्डों पर है, जहां उम्मीदवार तय कर लिए गए हैं। शुरुआती तौर पर यहां टीम का गठन भी कर लिया गया है। पार्टी रणनीतिकारों का दावा है कि मुख्यमंत्री की चिट्ठी के साथ आम लोगों को उम्मीदवारों का बॉयोडाटा भी दिया जाएगा।
इसमें उम्मीदवार के सामाजिक व सियासी कामों को ब्योरा भी होगा। पार्टी मान रही है कि इससे लोगों को उम्मीदवारों के बारे में जानने का मौका मिलेगा।उधर, अपने पत्र में भाजपा-कांग्रेस की नाकामियों व अपनी सरकार के कामों को गिनाने के बाद मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की है कि निगम चुनाव में वे आप को वोट दें।
बता दें कि बीते दो विधानसभा चुनावों में डोर-टू-डोर अभियान आप के प्रचार का अहम हिस्सा था। पार्टी उम्मीदवारों ने लोगों से सीधे मुलाकात कर अपनी बात रखी थी। इसका बेहतर परिणाम भी चुनावों में मिला था। पार्टी उसी रणनीति को निगम चुनाव में भी अपनाई है।