{"_id":"660ab75440110b3ab30d1d56","slug":"kejriwal-will-remain-under-three-tier-security-cover-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-44180-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रहेंगे केजरीवाल
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद शाम चार बजे जेल वैन से पहुंचे तिहाड़
कागजी कार्रवाई और मेडिकल करवाने के बाद सेल में भेजा गया, सेल में अकेले रहेंगे केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वह जेल नंबर दो की एक सेल में रहेंगे। जेल सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे। उनके सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। सेल में एक टेलीविजन की व्यवस्था होगी। साथ ही वह लाइब्रेरी से किताब लेकर पढ़ सकेंगे।
सोमवार शाम करीब 4.02 बजे जेल वैन से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में पहुंचे। जेल में पहुंचने के बाद उन्हें ड्योढ़ी (कार्यालय) पर ले जाया गया। जहां उनका नाम, पता सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद जेल अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया।
जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने अदालत से जेल में रहने के दौरान कुछ किताब व अन्य सामान की मांग की है, जिसे जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
समर्थकों ने जेल के बाहर किया प्रदर्शन
अदालत से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के आदेश होने के बाद उनके समर्थक जेल के बाहर जुटने लगे। कुछ ही देर में जेल नंबर दो के गेट के पास सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। लोगों के जेल के बाहर पहुंचने की आशंका को देखते हुए पश्चिम जिला पुलिस ने पहले ही जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जेल के बाहर बैरिकेड लगा दिया गया था। सुरक्षा की निगरानी खुद पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कर रहे थे। समर्थक बीच बीच में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करते हुए समर्थक सड़क पर आ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों पर हल्का बल प्रयाेग कर उन्हेें वहां से हटा दिया।
-- -- -- -
आबकारी नीति में जेल में बंद नेता
. सत्येंद्र जैन-- -- -- -- -- -- -- -- जेल नंबर सात
. मनीष सिसोदिया-- -- -- -- -- -- जेल नंबर एक
. संजय सिंह-- -- -- -- -- -- -- -जेल नंबर पांच
. विजय नायर-- -- -- -- -- -- -- जेल नंबर चार
. के कविता-- -- -- -- -- -- -- -- जेल नंबर छह
विज्ञापन
कागजी कार्रवाई और मेडिकल करवाने के बाद सेल में भेजा गया, सेल में अकेले रहेंगे केजरीवाल
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार शाम तिहाड़ जेल भेज दिया गया। वह जेल नंबर दो की एक सेल में रहेंगे। जेल सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल तीन लेयर की सुरक्षा में रहेंगे। उनके सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिसकी मॉनिटरिंग जेल महानिदेशक करेंगे। इसके अलावा सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर तैनात रहेगा। क्यूआरटी टीम भी 24 घंटे निगरानी करेगी। सेल में एक टेलीविजन की व्यवस्था होगी। साथ ही वह लाइब्रेरी से किताब लेकर पढ़ सकेंगे।
सोमवार शाम करीब 4.02 बजे जेल वैन से अरविंद केजरीवाल तिहाड़ के जेल नंबर दो में पहुंचे। जेल में पहुंचने के बाद उन्हें ड्योढ़ी (कार्यालय) पर ले जाया गया। जहां उनका नाम, पता सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद जेल अधिकारियों ने उनका मेडिकल करवाया। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
जेल सूत्रों का कहना है कि अदालत के आदेश के मुताबिक ही उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने अदालत से जेल में रहने के दौरान कुछ किताब व अन्य सामान की मांग की है, जिसे जेल प्रशासन की ओर से मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
समर्थकों ने जेल के बाहर किया प्रदर्शन
अदालत से अरविंद केजरीवाल को जेल भेजे जाने के आदेश होने के बाद उनके समर्थक जेल के बाहर जुटने लगे। कुछ ही देर में जेल नंबर दो के गेट के पास सैकड़ों समर्थक जमा हो गए। लोगों के जेल के बाहर पहुंचने की आशंका को देखते हुए पश्चिम जिला पुलिस ने पहले ही जेल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जेल के बाहर बैरिकेड लगा दिया गया था। सुरक्षा की निगरानी खुद पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कर रहे थे। समर्थक बीच बीच में दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करने लगे। नारेबाजी करते हुए समर्थक सड़क पर आ गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समर्थकों पर हल्का बल प्रयाेग कर उन्हेें वहां से हटा दिया।
आबकारी नीति में जेल में बंद नेता
. सत्येंद्र जैन
. मनीष सिसोदिया
. संजय सिंह
. विजय नायर
. के कविता