केंद्र और आप सरकार के झगड़ों से परेशान केजरीवाल की आईआरएस पत्नी ने छोड़ी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वह दिल्ली में आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण में आयकर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। उन्होंने इसी साल वीआरएस के लिए आवेदन किया था, जिस पर हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक आदेश जारी किया है। सीबीडीटी आईआरएस का कैडर नियंत्रण विभाग है।
सीबीडीटी ने अपने आदेश में कहा है कि वीआरएस 15 जुलाई से प्रभावी होगी। वह पेंशन लाभ लेने की हकदार होंगी क्योंकि उन्होंने 20 साल से अधिक समय तक सेवा दी है।
प्रताडित होने के डर से दिया इस्तीफा
हालांकि मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सुनीता को इस बात की चिंता सता रही थी कि वर्तमान दिल्ली की आप सरकार और केंद्र के बीच जारी तनातनी की वजह से कहीं उन्हें प्रताड़ित न होने पड़े।
इसलिए उन्होंने वीआरएस लेने का फैसला किया। सुनीता 1993 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं जबकि केजरीवाल 1995 बैच के आईआरएस अधिकारी थे। भोपाल में प्रशिक्षण के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली।