संकट में है दिल्ली सरकार और केजरीवाल ने देखी 'सरकार-3', उनके लुक से इंस्पायर है एक किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम तरह के भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इन सबसे बेखबर होकर सोमवार शाम को हालिया रिलीज फिल्म सरकार-3 देखी।
फिल्मों के बहुत बड़े शौकीन माने जाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री तमाम झंझावतों के बीच भी सरकार-3 देखने का समय निकाल ही लिया। बता दें कि फिल्म में मनोज वाजपेयी का किरदार काफी हद तक मुख्यमंत्री केजरीवाल से ही इंस्पायर है। हालांकि अब तक उन्होंने अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर कुछ नहीं बोला है।
अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार और कुछ करीबियों के साथ कनॉट प्लेस के ओडियन सिनेमा में सरकार 3 देखी। केजरीवाल ने शाम 5 से 7:30 का शो देखा।
केजरीवाल की इस मूवी ट्रिप की किसी को भनक नहीं लगी। गौरतलब है कि अपनी साढ़ू से जुड़े भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 दिन से मुख्यमंत्री आवास से बाहर नहीं निकले थे।
भाजपा ने साधा निशाना
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री जिसपर चौतरफा भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हों, जवाब ना दे कर फिल्म देखने जा रहा है। इससे साबित होता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को लेकर कितने कम गंभीर हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले दिल्ली सरकार से बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा पिछले पांच दिन से अनशन पर थे और हर दिन वो अरविंद पर आरोप लगा रहे थे।
इसी दौरान रविवार को कपिल की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। जिसके बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए कपिल को अपना अनशन तोड़ना पड़ा।