{"_id":"58d53f4d4f1c1b870a1a3fb4","slug":"kejriwal-warned-candidates-of-mcd-election-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों केजरीवाल को कहना पड़ा, उम्मीदवारों के लिए महंगा पड़ेगा ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर क्यों केजरीवाल को कहना पड़ा, उम्मीदवारों के लिए महंगा पड़ेगा ये काम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:10 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने निगम चुनाव उम्मीदवारों के साथ बैठक, सबसे चुनाव जीतने की पूछी रणनीति
लापरवाही बरतने वाले उम्मीदवार का कटेगा टिकट: केजरीवाल
-मुख्यमंत्री ने निगम चुनाव उम्मीदवारों के साथ बैठक, सबसे चुनाव जीतने की पूछी रणनीति
-दिया अपना नंबर, कोई समस्या आने वाले मैसेज करने की सलाह
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिकट कटने की आशंका के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल निगम चुनाव के उम्मीदवारों से मिले। इस मौके पर उन्होंने उम्मीदवारों से हिदायत दी कि आप बेहद संजीदगी से एमसीडी चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार अभियान में किसी तरह की ढील बरतना उम्मीदवारों के लिये महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
केजरीवाल ने उम्मीदवारों से अभी तक के प्रचार अभियान का इनपुट लिया और उनसे चुनाव जीतने की रणनीति भी पूछी। आखिर में अपना मोबाइल नंबर देते हुये कहा कि किसी तरह की दिक्कत आने पर वह मैसेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देर शाम उम्मीदवारों के साथ बैठक में केजरीवाल ने सभी से चुनाव जीतने की निजी स्तर पर तैयार रणनीति पर सवाल किया। इस मौके पर उन्होंने डोर-टू-डोर प्रचार अभियान, एलईडी कैंपेन समेत प्रचार के अभी तक के लांच सभी तरीकों पर बात की। साथ ही उन्होंने उम्मीदवारों की समस्यायें भी पूछी।
विज्ञापन
कई उम्मीदवारों ने बताया कि उनके इलाके में इस समय जान-बूझकर बिजली-पानी की सप्लाई बाधित की जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर केजरीवाल ने अधिकारियों का निर्देश दिया कि दिल्ली सरकार की सभी सेवायें सामान्य रहनी चाहिये।
दो अन्य उम्मीदवारों के काटे टिकट
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : SELF
आखिर में उन्होंने अपना मोबाइल नंबर देकर किसी तरह की अड़चन आने की हालत में मैसेज करने की सलाह भी दी। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दो-टूक शब्दों में कहा कि दस साल के भाजपा के शासन में दिल्ली कचड़े का ढेर बन गयी है। आप के सभी उम्मीदवारों को जीतना है और सरकार बनने के एक साल के अंदर दिल्ली का साफ-सुथरा करना है।
आम आदमी पार्टी ने पूर्व घोषित दो अन्य उम्मीदवारों के टिकट काट दिये हैं। इसके साथ ही हटाये गये उम्मीदवारों की संख्या 17 पहुंच गयी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को एक मुश्त 14 व उसके पहले एक उम्मीदवार का टिकट काटा गया है।
पार्टी का कहना है कि यह पार्टी का रणनीतिक फैसला है। निगम चुनाव में ईमानदार व जिताऊ उम्मीदवारों के साथ पार्टी उतरेगी। दूसरी तरफ पार्टी ने छह उम्मीदवारों की छठी लिस्ट भी जारी की। इसके साथ अभी तक पार्टी ने 268 उम्मीदवार मैदान में उतार दिये हैं। पार्टी के मुताबिक, बचे चार की लिस्ट जल्द ही जारी की जायेगी।