हैदराबाद से केजरीवाल ने सुझाया कूड़े का समाधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा दिल्ली में हर जगह कूड़ा फैला रही है, आप सरकार उसे साफ करा रही है।
मेरी जनता से अपील है कि कूड़ा साफ करने में मदद करे। ईलाज के लिए हैदराबाद गए केजरीवाल ने ट्वीट में यह भी कहा है कि एमसीडी कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह मिलनी चाहिए।
उन्होंने काम किया है। वे अपना हक मांग रहे है, भीख नहीं मांग रहे है।
नगर निगम कर्मचारियों को उनकी तनखा जल्द मिलनी चाहिए। उन्होंने काम किया है। अपना हक़ माँग रहे हैं। भीख नहीं माँग रहे(1/3)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2016
'मंगलवार को बता चलेगा कौन बोल रहा सच'
हम कह रहे हैं कि पूरे साल का सारा पैसा एमसीडी को दे दिया है। भाजपा कह रही है नहीं दिया है। कौन सही है मंगलवार को कोर्ट की सुनवाई है, वहां निर्णय हो जाएगा।
दो दिन की बात है, जनता को परेशान नहीं होने देंगे। मेरी भाजपा व कांग्रेस के साथियों से विनती है कि सरकार के साथ कूड़ा साफ करने में मदद करे।
जनता को तकलीफ नहीं होने दे। सरकार को हमने निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा ट्रक कूड़ा हटाने में लगाए।
मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई है। वहाँ निर्णय हो जाएगा। दो दिन की बात है। जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए(3/3)
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 30, 2016