फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal Tweets on EPF Says, People are Very Angry With Tax on EPF

'EPF पर टैक्स लगने से बहुत गुस्से में है आम आदमी'

Tue, 01 Mar 2016 03:58 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal Tweets on EPF Says, People are Very Angry With Tax on EPF

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल बजट पेश किया। उनके इस बजट की कहीं तारीफ हुई तो किसी ने इसे बेकार बताया लेकिन एक बात जिसपर समाज का बड़ा वर्ग एकमत है वो है ईपीएफ पर टैक्स लगना।

विज्ञापन


ईपीएफ को ही लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बजट में ईपीएफ पर टैक्स लगाने वाले प्रावधान पर केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट करते हुए इससे नाराजगी जताई और कहा कि आम जनता इससे बहुत नाराज है।
विज्ञापन


बता दें कि अरुण जेटली ने अपने बजट में इस बात का ऐलान किया है कि 1 अप्रैल 2016 से ईपीएफ अकाउंट में जमा होने वाले पैसों को निकालने पर निकाली जाने वाली रकम के 60 प्रतिशत हिस्से पर टैक्स का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अमीरों के कर्ज माफ कर रहे हैं और गरीबों के ईपीएफ का टैक्स लगा रहे हैं'

Kejriwal Tweets on EPF Says, People are Very Angry With Tax on EPF

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने कई लोगों से बात की। वो बहुत गुस्से में हैं। आम आदमी के ईपीएफ/पीपीएफ पर टैक्स लग रही है सरकार और अमीरों के लोन माफ किए जा रहे हैं और काला धन रखने वालों को माफ किया जा रहा है।

अपने इस फैसले को लेकर मोदी सरकार चौतरफा हमले की शिकार हो रही है। विपक्षी पार्टियों समेत भारतीय मजदूर संगठनों ने भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ है। उनका कहना है कि उन्होंने सोमवार को ही सरकार को इस फैसले क‌े लिए भत्सर्ना नोटिस भेज दी है और अगर सरकार ये प्रावधान वापस नहीं लेती तो वो हड़ताल पर बैठेंगे।

वहीं कांग्रेस ने भी इसे आम आदमी के साथ धोखा बताया है और कहा है कि ये उनकी मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस का कहना है कि 1 अप्रैल के बाद की जमा पर टैक्स की बात कहना सरासर धोखा और दिखावा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed