फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal told about hie top priority

करप्शन, क्राइम नहीं, केजरीवाल के लिए ये है सबसे बड़ी चुनौती

Wed, 29 Apr 2015 08:52 PM IST
Updated Wed, 29 Apr 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal told about hie top priority

दिल्ली में महिला अपराध नियंत्रण, भ्रष्टाचार से मुक्ति, पानी-बिजली समस्या के समाधान से बड़ी चुनौती मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत में ब्रिटिश के उच्चायुक्त सर जेम्स डेविड बेवन से मुलाकात के दौरान कहा है कि जनता के साथ मिलकर सबकुछ किया जा सकता है। सिर्फ पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने को ही एकमात्र चुनौती मानता हूं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने लंदन में पानी रिसाइकिल तकनीक के विषय में भी बातचीत की। इस पर लंदन के मेयर कार्यालय और दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय के बीत बातचीत कराने की बात ब्रिटिश उच्चायुक्त की कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश उच्चायुक्त ने बड़ी जीत की मुबारकबाद देने केसाथ कारण पूछे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि 49 दिन में भरोसा जीता, भ्रष्टाचार कम हुआ।

पांच साल में दिल्ली को बनाना है टॉप

Kejriwal told about hie top priority

सरकार की प्राथमिकता के बारे में सर जेम्स डेविड बेवन ने पूछा तो केजरीवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार खत्म करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

पांच साल में दिल्ली भ्रष्टाचार मुक्त शहरों की टॉप सूची में शामिल होगा। इस बीच ब्रिटिश उच्चायुक्त ने अरविंद केजरीवाल को ब्रिटेन आने केलिए आमंत्रित भी किया।

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में मॉडल टाउन स्थित युद्ध स्मारक पर हो रहे अतिक्रमण की शिकायत की। उन्होंने कहा कि स्मारक को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

मुख्यमंत्री ने तुरंत मंडलायुक्त को निर्देश दिए कि साइट निरीक्षण करके मुख्यमंत्री कार्यालय को रिपोर्ट दें कि उसकी सुरक्षा केलिए क्या कदम उठाए जाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed