फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal to inaugurate barapullah elevated road phase 2, easy moving between sarai kale khan INA

सराय काले खां से आईएनए तक फर्राटा भरेंगे वाहन, बारापूला एलिवेटेड रोड फेज 2 का सीएम आज करेंगे उद्घाटन

Sat, 28 Jul 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
kejriwal to inaugurate barapullah elevated road phase 2, easy moving between sarai kale khan INA
बारापूला एलिवेटेड रोड - फोटो : अमर उजाला

बारापूला एलिवेटेड के जरिये सराय काले खां से आईएनए के बीच सफर करने वालों को सहूलियत मिलने जा रही है। शनिवार शाम को बारापूला एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के दूसरे फेज का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से आईएनए के बीच के इस हिस्से के तैयार हो जाने से सराय काले खां से आईएनए के बीच वाहन फर्राटे से आगे बढ़ेंगे। इससे लोगों का समय व ईंधन बचने के साथ प्रदूषण का स्तर भी कम होगा। हालांकि, प्रोजेक्ट तीन साल की देरी से तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान यमुना के किनारे बनाए गए खेल गांव से जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के बीच सिग्नल फ्री कैरिज-वे मुहैया कराने के लिए सराय काले खां से स्टेडियम के बीच एलिवेटेड रोड बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल खत्म होने के बाद सड़क को ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए सरकार ने फेज-टू के तहत इसे आईएनए से जोड़ने की योजना बनाई। वहीं, नोएडा लिंक से सीधा रास्ता देने के मकसद से फेज-तीन भी डिजाइन किया गया।

देरी की वजह से प्रोजेक्ट की लागत में बढ़ोतरी नहीं हुई

kejriwal to inaugurate barapullah elevated road phase 2, easy moving between sarai kale khan INA
फाइल फोटो - फोटो : जी पॉल

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी बताते हैं कि बारापूला फेज-दो पर 2015 में काम भी शुरू हो गया था, लेकिन रेलवे व मेट्रो के काम की वजह से देरी होती गई। हालांकि, देरी की वजह से प्रोजेक्ट की लागत में बढ़ोतरी नहीं हुई।

फिलहाल तीन साल की देरी से चल रहा प्रोजेक्ट तैयार हो गया है। शनिवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह खुद पूरे सेक्शन का जायजा लेंगे।

वहीं, त्यागराज स्टेडियम में लोगों को संबोधित भी करेंगे। दो किमी लंबे एलिवेटेड रोड के तैयार होने से दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के बीच का संपर्क बेहतर होगा। वहीं, नोएडा जाने वाले मुसाफिर भी इससे फायदे में रहेंगे।

क्या होंगे फायदे, प्रोजेक्ट पर एक नजर

kejriwal to inaugurate barapullah elevated road phase 2, easy moving between sarai kale khan INA
फाइल फोटो
-वाहन चालकों को मिलेगा फायदा, आबोहवा होगी साफ
-वाया बारापूला एलिवेटेड रोड नोएडा से आईएनए पहुंचना होगा आसान।
-जवाहर लाल नेहरू से आईएनए के बीच बीस मिनट का समय होगा कम।
-ईंधन की खपत कम होने से हर साल होगी 160 करोड़ की होगी बचत। 3.5 साल में निकल आएगी प्रोजेक्ट की कीमत।
-करीब 10.5 टन कार्बन डाईऑक्साइड की रोज बचत होने से आबोहवा होगी साफ।
    
प्रोजेक्ट पर एक नजर
प्रोजेक्ट की अनुमानित कीमत : 530 करोड़ रुपये      
वास्तविक खर्च : 530 करोड़ रुपये
जुलाई 2013 में शुरू हुआ काम, फरवरी 2015 में होना था पूरा
रेलवे की जमीन व बजट की दिक्कत की वजह से काम में साढ़े तीन साल की हुई देरी।      
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से आईएनए के नजदीक अरविंद रोड के बीच एलिवेटेड रोड की लंबाई 2.03 किमी।
सराय काले खां पर आईएनए से नोएडा व आश्रम की तरफ जाने वाले ट्रैफिक के लिए बने रैप की लंबाई 1.433 किमी।      
छह दूसरी जगहों पर रैंप का हुआ निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed