फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal team in mood to finalise Letter War

लेटर वॉर पर आर-पार के मूड में है टीम केजरीवाल

Tue, 03 Mar 2015 01:01 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal team in mood to finalise Letter War

आम आदमी पार्टी (आप) में छिड़े लेटर वार के बीच टीम केजरीवाल आर-पार के मूड में है। लगातार लीक हो रही चिट्ठियों से साफ है कि सुलह-समझौते के सारे रास्ते बंद हो गए हैं। 4 मार्च को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हालांकि, टीम केजरीवाल की कोशिश है कि लड़ाई अरविंद केजरीवाल बनाम प्रशांत भूषण/ योगेंद्र यादव न होने पाए। इसकी जगह विरोध विचारधारा का दिखाया जाए।

विज्ञापन


पार्टी नेताओं को इसमें ज्यादा सियासी नुकसान भी नहीं दिख रहा है। मौजूदा कलह का दिल्ली की सरकार पर असर नहीं पड़ेगा। फिर, पार्टी को अभी किसी दूसरे राज्य में चुनाव भी नहीं लड़ना है। वहीं, पार्टी अब भी वैचारिक स्तर पर बंटी दिखती है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के कई बयानों पर पार्टी के भीतर काफी विरोध है।
विज्ञापन


मसलन, प्रशांत भूषण की जम्मू कश्मीर में जनमत संग्रह कराने की राय। केजरीवाल समेत कई नेता इससे इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा संसदीय चुनाव के बाद प्रशांत भूषण ने कई नेताओं से निजी बातचीत में केजरीवाल के खिलाफ बातें की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाट्सऐप व एसएमएस से भी चला वार

Kejriwal team in mood to finalise Letter War

यहां तक कि प्रशांत भूषण ने कई बार पार्टी को खत्म करने की चेतावनी भी दी। योगेंद्र यादव भी प्रशांत भूषण के साथ रहे। यह सारे वाकये उस दौर में हुए, जब अकेले केजरीवाल दिल्ली में दोबारा पार्टी को खड़ा कर रहे थे।

टीम केजरीवाल का मानना है कि इस तरह के माहौल में पार्टी लंबी सियासी पारी नहीं खेल सकती। इसके लिए जरूरी है कि केजरीवाल के खिलाफ मुखर नेताओं से पीछा छुड़ा लिया जाए। इस संदर्भ में आशुतोष का ट्वीट अहम हो जाता है कि आप में मतभेद व्यक्तित्व का नहीं, विचारधारा का है।


पार्टी की कलह मोबाइल पर भी घूम रही है। सोमवार सुबह एसएमएस व वाट्सऐप व संदेश भेजे गए। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस पर किसी का नाम नहीं है। लेकिन प्रशांत भूषण, शांति भूषण और योगेंद्र यादव के खिलाफ कई बातें की गई हैं। आखिर में लिखा गया है कि पिछले नौ महीने से तीनों नेता अरविंद केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed