भ्रष्टाचार के आरोप में केजरीवाल ने खुद बर्खास्त किया अपना मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्री आसिम अहदम खान को भ्रष्टाचार के आरोप के बाद पद से बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि आसिम अहमद खान दिल्ली सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं।
केजरीवाल ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में मटियामहल से विधायक आसिम अहमद खान के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप से संबंधित सबूत भी पेश किए। केजरीवाल ने बताया कि उनके पास आसिम अहमद के खिलाफ बृहस्पतिवार को शिकायत आई थी।
शिकायत में मंत्री पर एक बिल्डर से 6 लाख रूपए घूस लेने की बात कही गई है। इस पर केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने रातभर जागकर इन आरोपों की जांच की है और विचार किया जिसके बाद मंत्री को पद से हटाने का फैसला लिया गया।
ऑडियो क्लिपिंग सुनाकर दिया सबूत
माना जा रहा है कि केजरीवाल ने हाल ही में आप के मंत्रियों पर लगे आरोपों और उनके जेल जाने की घटना से सबक लेते हुए इस बार शिकायत आते ही कार्रवाई कर मामले को हाथ से निकलने से बचाने की पूरी कोशिश की है।
केजरीवाल ने केवल आसिम अहदम खान को मंत्रीपद से ही नहीं हटाया बल्कि, मामले को सीबीआई को सौंपने का भी फैसला किया है। केजरीवाल ने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती आसिम अहमद खान अपने पद से बर्खास्त रहेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने वह ऑडियो क्लिपिंग भी सुनाई जिसमें घूस लेने से संबंधित पूरी बातचीत रिकार्ड है। गौरतलब है कि आसिम पर आरोप था कि उनके विधानसभा क्षेत्र में बिल्डिंग का काम रोका जा रहा था और इसे जारी रखने के लिए मंत्री द्वारा घूस की मांग की गई थी।
केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में ये साफ कर दिया है कि जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए वो दिल्ली की सत्ता तक पहुंचे हैं उसमें कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने साफ किया कि चाहे उनका बेटा हो, मनीष सिसोदिया हो या वो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हों, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।