{"_id":"5bf546e2bdec22695c1f6e97","slug":"kejriwal-speak-first-time-on-chilli-attack-yelog-milke-mujhe-marwana-chahte-hain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्ची हमले पर पहली बार बोले केजरीवालः ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्ची हमले पर पहली बार बोले केजरीवालः ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 21 Nov 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
केजरीवाल
- फोटो : एएनआई
दिल्ली सचिवालय में खुद पर हुए मिर्ची हमले पर मुख्यमंत्री केजरीवाल पहली बार बोले हैं। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि 2 साल में मुझ पर 4 बार हमले हुए हैं। मुझ पर हमले हो नहीं रहे, करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि हम लोग इनकी आंखों का रोड़ा बन चुके हैं। ये लोग मिलकर मुझे मरवाना चाहते हैं। ये बार-बार हम लोगों के ऊपर हमले करवा रहे हैं।
I've been attacked 4 times in 2 yrs. It's not minor issue.These attacks aren't taking place,they're being ordered.Humlog inki aankhon ka roda ban chuke hain.Yelog milke mujhe marwana chahte hain. Ye baar-baar humlogo ke upar hamle karwa rahe hain: Delhi CM on chilli powder attack pic.twitter.com/vT4BW8Jshg
— ANI (@ANI) November 21, 2018
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में केजरीवाल से मिलने आए एक शख्स ने उन पर मिर्ची अटैक किया था। पहले उस शख्स ने केजरीवाल के हाथ में एक पर्ची थमाई और फिर पैर छुए। उसके बाद चेहरे पर मिर्ची पाउडर से हमला किया। इस कोशिश में केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया था।
विज्ञापन
अचानक हुई इस घटना में मुख्यमंत्री के निजी स्टाफ ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटना को दिल्ली पुलिस और भाजपा की साजिश करार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि यह कैसे संभव है कि कोई व्यक्ति अति सुरक्षित सचिवालय के अंदर तक मिर्च पाउडर लेकर पहुंच जाए।