फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal sick, victory rally postponed.

केजरीवाल बीमार, विजय रैली स्थगित

Fri, 13 Feb 2015 09:12 AM IST
अमर उजाला,
अमर उजाला, Updated Fri, 13 Feb 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal sick, victory rally postponed.

बुखार और खांसी से जूझ रहे दिल्ली के भावी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत बृहस्पतिवार को ज्यादा खराब हो गई। वे बुखार है और बीमारी की हालत में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए सात रेस कोर्स भी गए।

विज्ञापन


कौशांबी लौटने पर बुखार तेज हो गया। डॉक्टरों को बुलाया गया, जिन्होंने जांच की। इसके बाद दिल्ली में होने वाली विजय रैली को स्थगित कर दिया गया।

डॉक्टरों ने वायरल इंफेक्शन की संभावना जताते हुए उन्हें आराम की सलाह दी है, ताकि शपथ ग्रहण समारोह के पहले वह स्वस्थ हो सकें।

कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट में सुबह से ही प्रशंसकों की मौजूदगी रही। सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर अरविंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हुए।

विज्ञापन


यह भी पढें: अब केजरीवाल को चाहिए 2000 करोड़ लेकिन खजाना खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वक्त उन्हें हल्का बुखार और खांसी थी। तबीयत खराब होने की वजह से वह लौटकर गिरनार अपार्टमेंट आ गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की। फैमिली डॉक्टर विपिन कुमार मित्तल ने बताया कि अरविंद आठ फरवरी से बीमार हैं।

लगातार खांसी और बुखार होने से वायरल इंफेक्शन की संभावना है। पांच दिनों से अरविंद को सोने में भी दिक्कत आ रही है। नींद पूरी नहीं हो पा रही है। उन्हें दवा दी गई है।

आयुर्वेद से लगाव
डॉक्टर मित्तल ने बताया कि अरविंद को एलोपैथिक दवाओं से परहेज है। जब भी उन्हें एलोपैथिक ट्रीटमेंट दिया जाता है, वे कोर्स ठीक से पूरा नहीं करते हैं। आयुर्वेदिक दवाएं सही तरह से और समय पर लेते हैं, इसलिए उन्हें आयुर्वेदिक दवाएं ही दी गई हैं।

केजरीवाल से कहो, बहुत स्वीट बच्चे आए हैं
अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए एसआरडीएवी पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम के बच्चे पहुंचे। सार्थक, जिया, मधुर, समर्थ, कशिश, स्वर्णा और दीक्षा आदि बच्चों ने गिरनार अपार्टमेंट के बाहर वैन रुकवा ली।


इसके बाद सीधे अपार्टमेंट में प्रवेश करने लगे। पुलिस और सुरक्षा गार्ड के रोकने पर बच्चों ने कहा कि केजरीवाल से कहो न कि बहुत स्वीट बच्चे उनसे मिलने आए हैं।

साथ ही उन्होंने सीएम के ऑटोग्राफ लेने की भी मांग की। हालांकि केजरीवाल की तबीयत खराब होने की वजह से बच्चों को निराश होकर लौटना पड़ा।

हरियाणा और मुजफ्फरनगर से भी आए लोग
अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देने के लिए हरियाणा से जीत सिंह और चंद्रभान आर्य, जबकि मुजफ्फरनगर से आफताब आलम आए। उन्होंने बताया कि वह 10 फरवरी से अरविंद से मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed