फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal shifts in new home on 23th march

23 मार्च को अपना घर छोड़ सकते हैं केजरीवाल

Sat, 21 Mar 2015 02:23 AM IST
Updated Sat, 21 Mar 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
kejriwal shifts in new home on 23th march

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 23 मार्च को गाजियाबाद के कौशांबी स्थित गिरनार अपार्टमेंट से दिल्ली शिफ्ट हो सकते हैं। हालांकि 25 मार्च को गृह प्रवेश पूजा कराए जाने की बात सामने आ रही है। उनके दिल्ली जाने के बाद दिल्ली स्थित उनके आवास पर ही जनता दरबार लगेगा।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के डॉक्टर विपिन मित्तल ने बताया कि 23 मार्च को उनके दिल्ली शिफ्ट होने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी दिन पूरा सामान दिल्ली जाएगा। हालांकि 25 मार्च को उनके गृह प्रवेश की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके दिल्ली रवाना होने के बाद कौशांबी के ऑफिस को पार्टी के बैक ऑफिस के रूप में उपयोग किया जाएगा। पार्टी इसे गाजियाबाद के ऑफिस के रूप में भी उपयोग करेगी।

विज्ञापन

जनता दरबार में कम रही फरियादियों की संख्या

kejriwal shifts in new home on 23th march

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शुक्रवार को लगे जनता दरबार में फरियादियों की संख्या बेहद कम रही। सुबह 10 बजे से शुरू हुए जनता दरबार से पहले ही लोग जुटने शुरू हो गए थे। ज्यादातर लोगों ने परिवार से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा। सिर्फ एक घंटे में ही जनता दरबार समाप्त हो गया था। सभी की समस्याएं सुनकर अरविंद दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

केजरीवाल के घर के बाहर धरना खत्म
अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर पार्टी की एकजुटता की मांग लेकर पिछले 10 दिन से चल रहा धरना शुक्रवार को खत्म हो गया। संतोष कुमार के नेतृत्व में धरना चल रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को कुछ लोग मिलने आए और उन पर प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव का एजेंट होने का आरोप लगाया, जबकि वे आम आदमी की हैसियत से धरने पर बैठे थे। इस आरोप से धरने पर बैठे लोग आहत हुए और धरना खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed