तब नहीं लगा था दो मिनट में मान जाएंगे राष्ट्रपतिः केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की प्रशंसा करते हुए बच्चों को पढ़ाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया।
गौरतलब है कि शिक्षक दिवस के अवसर पर आज राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में कक्षा 11 व 12 के बच्चों की क्लास ली।
दिल्ली के सीएम इसी बात शुक्रिया अदा करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए ये खुलासा किया कि राष्ट्रपति से ये क्लास लेने के लिए गुजारिश की गई थी।
और ऐसे मान गए राष्ट्रपति मुखर्जी
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ करीब घंटाभर समय बिताया था। केजरीवाल ने लिखा कि राष्ट्रपति राजनीति, इतिहास और संविधान के विषय में ज्ञान के भंडार हैं।
केजरीवाल का कहना है कि राष्ट्रपति मुखर्जी की पूरी जिंदगी ही प्रेरणादायी है और उन्हें सुनना काफी अच्छा रहता है। उन्होंने लिखा कि हम सब खुश हैं कि उन्होंने आज बच्चों को पढ़ाया। वो हम सब के गुरू जैसे हैं।
केजरीवाल ने ये भी कहा कि वो टीचरों को इतना सम्मान देंगे कि हर बच्चा शिक्षक बनने की ही ख्वाहिश करे। केजरीवाल राष्ट्रपति को पढ़ाने के लिए मनाने के तरकीब के बारे में बताते हुए कहा कि जब मनीष सिसोदिया ने ये सुझाया था तब ये नहीं लगा था कि राष्ट्रपति मान जाएंगे।
केजरीवाल ने बताया कि लेकिन जब उनसे बात की गई तो वो दो मिनट में मान गए। केजरीवाल उनका बहुत धन्यवाद दिया।