फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal says lg is a good man with bad political bosses

'एलजी एक अच्छे इंसान, खराब हैं उनके बॉस'

Sat, 26 Sep 2015 12:01 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
kejriwal says lg is a good man with bad political bosses

उत्तर-पश्चिम दिल्ली से भाजपा के सांसद उदित राज ने उप राज्यपाल नजीब जंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद उदित राज ने कहा कि, 'एलजी नजीब जंग खुद को सुपरकिंग समझते हैं और मेरी बात नहीं सुनते उन्हें दिल्ली के उप राज्यपाल पद से हटा दिया जाना चाहिए।'

विज्ञापन


उदित राज के इसी बयान के बाद एलजी से हमेशा नाखुश रहने वाले दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने शनिवार को उन्हें एक अच्छा इंसान बताते हुए उनके राजनीतिक बॉस को खराब बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों नजीब जंग को हटाए जाने की बात कर रहे हैं। आश्चर्य है। क्या एलजी की कोई गलती है? नहीं, वो तो वही कर रहे हैं, जो उनसे पीएमओ ने करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने किया एलजी का बचाव

kejriwal says lg is a good man with bad political bosses

गौरतलब है कि उदित राज के निजी सचिव और उनके समर्थक ने दो दिन पहले नॉर्थ-वेस्ट के डीएम के दफ्तर में घुसकर उसे धमकी दी थी व उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद उदित के सचिव और समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इसी को लेकर उदित एलजी से बात करना चाह रहे हैं, लेकिन बात नहीं हो रही। उदित का आरोप है कि 'मैं जब भी एलजी से बात करने की कोशिश करता हूं तो 3-4 दिन तक बात ही नहीं होती, मैने एक बार कहा कि भाई आप अपना मोबाइल नंबर दे दो तो मोबाइल नंबर भी शेयर नहीं करते हैं।'

उदित के इसी आरोप के बाद केजरीवाल ने आज अपने ट्वीट में कहा कि, एलजी को हटाने से कुछ नहीं होगा। उनके बाद जो आएगा वो भी ऐसा ही करेगा। ऐसा तब तक चलेगा जब तक पीएमओ दखल देना बंद नहीं करता।



पहली बार एलजी के खिलाफ बीजेपी सांसद

kejriwal says lg is a good man with bad political bosses

केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली की समस्याओं के लिए पीएम और उनके दफ्तर को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं का हल है कि पीएम एलजी के काम में दखल देना बंद कर दें।

केजरीवाल ने यहां तक कह दिया कि एलजी नजीब जंग एक अच्छे इंसान हैं लेकिन उनके राजनीतिक बॉस खराब हैं। इस तरह केजरीवाल ने सीधा-सीधा पीएम मोदी पर निशाना साध दिया है।

गौरतलब है कि अधिकारों की लड़ाई को लेकर LG नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच भी अकसर ठनी रहती है। आम आदमी पार्टी भी एलजी पर केंद्र के इशारों पर काम करने का आरोप लगा चुकी है। लेकिन यह पहली बार है जब दिल्ली के एलजी के खिलाफ दिल्ली के ही बीजेपी सांसदों ने मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed