फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal says crossing limits and hatching conspiracies expelled yogendra and prashant

क्यों कार्यकारिणी से बाहर हुए योगेंद्र-प्रशांत

Fri, 10 Apr 2015 05:11 PM IST
Updated Fri, 10 Apr 2015 05:11 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal says crossing limits and hatching conspiracies expelled yogendra and prashant

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी ने दो बड़े नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकालने को सही ठहराते हुए उसकी वजह बताई।

विज्ञापन


अरविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को पार्टी के उच्च पदों से इसलिए हटाया क्योंकि उनके अनुसार ये नेता अपनी मर्यादा लांघ चुके थे और पार्टी के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही केजरीवाल ने अजीत झा और आनंद कुमार के खिलाफ अमार्यादित भाषा का उपयोग करने के लिए भी खेद जताया। उन्होंने कहा कि, 'मैं इंसान हूं और मैं गलतियां करता हूं। मैं गुस्से में था। इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जब लांघी जाती हैं सीमाएं तो होता है दुख'

Kejriwal says crossing limits and hatching conspiracies expelled yogendra and prashant

अरविंद केजरीवाल ये सारी बातें आप नेता आशुतोष की ‌नई किताब 'द क्राउन प्रिंस, द ग्लेडिएटर एंड द होप' के लॉन्चिंग के वक्त बोल रहे थे। केजरीवाल ने इस बात से भी इंकार किया कि पार्टी में अलग विचार रखने वालों के लिए जगह नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह कहना गलत होगा कि आशुतोष, मनीष और विश्वास हर बात पर राजी हो जाते हैं। वो सब अपना सब कुछ दांव पर लगाकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

लेकिन हर चीज की एक हद होती है और सबकुछ एक सलीके से किया जाता है। चार ‌दिवारी के अंदर हम बहुत झगड़ते हैं पर बाहर हम एक टीम हैं। जब सीमाएं लांघी जाती हैं तो दुख होता है।

आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि वह पिछले साल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में टूट गए थे क्योंकि षड्यंत्र रचे जा रहे थे और निजी हमले किए जा रहे थे। संभवतः भावनात्मक रूप से ये सब संभालना मेरे लिए मुश्किल हो रहा था। शायद इसलिए मैं भावनात्मक हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed