फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said- removing BJP from power in 2024 is the biggest patriotism

Delhi : केजरीवाल ने कहा- 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना सबसे बड़ी देशभक्ति, गठबंधन ने लोगों में जगाई आस

Mon, 23 Oct 2023 04:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Oct 2023 04:43 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा को 2014 और 2019 में देश की जनता ने एतिहासिक बहुमत दिया था। भाजपा चाहती तो देश को जबरदस्त तरक्की की राह पर लेकर जा सकते थी, लेकिन आज पूरे देश का माहौल बहुत खराब हो गया है। हर तरफ लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट है। 

विज्ञापन
Kejriwal said- removing BJP from power in 2024 is the biggest patriotism
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2024 में भाजपा को सत्ता से हटाना ही सबसे बड़ी देशभक्ति है। भाजपा को 2014 और 2019 में देश की जनता ने एतिहासिक बहुमत दिया था। भाजपा चाहती तो देश को जबरदस्त तरक्की की राह पर लेकर जा सकते थी, लेकिन आज पूरे देश का माहौल बहुत खराब हो गया है। हर तरफ लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट है। 

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली के वालंटियर्स को संबोधित करते हुए भाजपा पर चौतरफा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा नौकरियां लगातार कम होती जा रही हैं, जबकि आबादी बढ़ती जा रही है। आज देश के सामने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार तीन सबसे बड़ी समस्याएं हैं।
विज्ञापन


इसलिए 2024 का चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा को कोई भी विकल्प दिखाई देता था मगर जब से इंडिया गठबंधन बना है, लोग कहने लगे हैं कि इंडिया गठबंधन टिक गया तो 2024 में भाजपा की सरकार नहीं बनने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कारण लोगों के बीच आपस में लड़ाई झगड़े होने लगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाट्सएप ग्रुप को छोड़ों परिवारों के अंदर बाप-बेटे के बीच लड़ाई हो रही है। इससे पहले, समाज के अंदर इतना जबरदस्त ध्रुवीकरण कभी नहीं देखा गया था। इतने लड़ाई-झगड़े, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, लूटपाट कभी नहीं देखा गया। कहीं पर भी शांति नजर नहीं आती है। अगर शांति नहीं होती है तो देश तरक्की नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed