{"_id":"88400205945161874dde8cae87a43fd7","slug":"kejriwal-said-people-did-not-stand-in-the-way-between-me-and-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल बोले-जनता और मेरे बीच आड़े न आए सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल बोले-जनता और मेरे बीच आड़े न आए सुरक्षा
अमर उजाला, कौशांबी
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जनता और मेरे बीच सुरक्षा व्यवस्था आड़े नहीं आनी चाहिए’ यह कहना है आप नेता अरविंद केजरीवाल का। जब गाजियाबाद के प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस सुरक्षा के सिलसिले में उनसे मिलने पहुंचे तो केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं और उनसे मिलने आने वालों को सुरक्षा से परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
उधर, गाजियाबाद प्रशासन ने बताया कि प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा दी जाएगी। अरविंद केजरीवाल की ओर से सुरक्षा की कोई मांग नहीं की गई है।
बुधवार की सुबह आठ बजे सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह और एसडीएम नितिन मदान गिरनार अपार्टमेंट पहुंचकर केजरीवाल से मिले। शिष्टाचार के तहत यह मुलाकात की गई थी।
विज्ञापन
इस दौरान उनसे सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की गई। दोपहर करीब दो बजे सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी डा. विपिन ताड़ा और सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव सुरक्षा का जायजा लेने के लिए गिरनार अपार्टमेंट पहुंचे।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल से मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद अधिकारियों ने आधे घंटे तक गिरनार अपार्टमेंट में ड्रिल की और केजरीवाल की सुरक्षा से संबंधित पहलुओं को देखा।
सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की ओर से सुरक्षा की कोई मांग नहीं की गई है। उनका आवास उत्तर प्रदेश में है और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी पुलिस की है। जब तक वह यूपी में हैं, उन्हें प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
अपार्टमेंट में सीसीटीवी और फायर फाइटिंग सिस्टम चेक किए गए
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने ड्रिल में गिरनार अपार्टमेंट में सीसीटीवी और फायर फाइटिंग सिस्टम की जांच की। जांच में सब सही मिला है।
उन्होंने बताया कि अपार्टमेंट में पहले से ही सीसीटीवी लगे हैं, ऐसे में पुलिस की ओर से सीसीटीवी नहीं लगाएं जाएंगे। पुलिस की तैनाती के साथ ही यूपी बार्डर तक पुलिस एस्कार्ट करेगी।