फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said- No one asked for resignation, I gave it myself

Delhi : केजरीवाल ने कहा- किसी ने इस्तीफा नहीं मांगा मैंने खुद दिया, भाजपा पर फिर छोड़े तीर

Fri, 27 Sep 2024 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:48 AM IST
सार

उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा दिल्ली में काम रोककर वोट मांग रही है। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में केजरीवाल ने कहा, भाजपा वालों ने हमारे 5 बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया, फिर भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। इनके दो नेताओं को जेल में डाल दें, तो पार्टी टूट जाएगी।

विज्ञापन
Kejriwal said- No one asked for resignation, I gave it myself
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से किसी ने इस्तीफा नहीं मांगा था, फिर भी जेल से बाहर आकर खुद दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा दिल्ली में काम रोककर वोट मांग रही है। विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में केजरीवाल ने कहा, भाजपा वालों ने हमारे 5 बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया, फिर भी पार्टी मजबूती से खड़ी है। इनके दो नेताओं को जेल में डाल दें, तो पार्टी टूट जाएगी।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा- जनता को परेशान कर वोट लेना चाहती है भाजपा 
विधानसभा में अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा 27 साल से दिल्ली की सत्ता से वनवास झेल रही है। ये लोग जनता को परेशान कर वोट लेना चाहते हैं। दिल्ली सरकार ने काम किया है। जनता यह देख रही है। जनता चुप रहती है और वोट वाले दिन अपना मत देती है। केजरीवाल ने कहा, भाजपा के नेता केंद्र सरकार से पांच हजार करोड़ रुपए लाते और दिल्ली सरकार व एमसीडी की सारी सड़कों को बनवा देते, फिर हमारे पास कुछ काम ही नहीं बचता, लेकिन भाजपा ने बस मार्शल हटा दिए। बुजुर्गों की पेंशन बंद कर दी। तीर्थयात्रा भी बंद कर दी। जेल जाने के बाद 11 हजार पेड़ काट दिए। दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं। पहला, केजरीवाल ईमानदार है और दूसरा, वह काम करवा सकता है। इन्होंने काम रोकने के लिए ऐसा कानून लगाया, जिसमें जमानत भी नहीं मिलती है। इसके बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने हमें जमानत दे दी। मुझे जेल भेजकर दिल्ली के दो करोड़ लोगों का नुकसान किया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- इस्तीफा न देकर दिल्ली के विकास को ठप किया
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल सदन में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। सदन में नैतिकता की बात तो करते दिखे, लेकिन जेल में रहते हुए नैतिक जिम्मेदारी के साथ इस्तीफा नहीं दिया। खुद को मुख्यमंत्री बनाए रखने के लिए लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया। इस्तीफा न देकर दिल्ली के विकास को ठप कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल सिर्फ बातों धनी हैं। विधानसभा में सफेद झूठ बोलते देखकर दिल्ली की जनता अचंभित है। उनके शासन काल में 7 नए स्कूल नहीं मिले। वे विधानसभा में 700 स्कूल बनाने का दावा कर रहे हैं। 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाने का दावा किया, जबकि दिल्ली में मात्र 300 क्लीनिक चालू हालत में हैं जहां न कोई जांच की सुविधा है और न दवा की। उन्होंने ही पहले बस मार्शलों की बिना प्रशासनिक स्वीकृति नियुक्ति कर उनके जीवन से खिलवाड़ किया। 


फिर जब उनका मामला जांच में फंस गया तो खुद पत्र लिखकर हटाने की सिफारिश की जो पत्र रिकार्ड पर है। उनके बंगले के निर्माण के लिए अवैध रूप से पेड़ों को काटा गया था। वहीं, दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि अब भाजपा का यह मत पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि केजरीवाल ने आतिशी को केवल दिखावे के लिए डमी मुख्यमंत्री बनाया है। 
इससे दिल्ली में मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस लग रही है। केजरीवाल दिल्ली के सुपर मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed