फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said historic budget, will help to fulfill dreams

केजरीवाल बोले ऐतिहासिक बजट, सपनों को पूरा करने में मिलेगी मदद

Fri, 26 Jun 2015 12:41 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Kejriwal said historic budget, will help to fulfill dreams

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बजट को ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि जिन उम्मीद और सपनों को लेकर दिल्ली की जनता ने हमें वोट किया है, उसे साकार करने वाला बजट है। गरीब व मध्यमवर्ग का बजट है। केंद्र सरकार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हम वो नहीं हैं जो चुनाव के पहले काला धन की बात करें और बाद में योग कराएं।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि ये बजट खास इसलिए भी है क्योंकि हमने जो कहा वो किया है। बजट बंद एसी कमरों में नहीं बनाया गया है, जनता की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए उनसे पूछकर बनाया गया बजट है।
विज्ञापन


बजट इस देश की जनता पर भरोसा करता है। बजट दिल्ली की जनता में निवेश है। उन्होंने कहा कि हम विकास नहीं करेंगे, कोई भी सरकार विकास नहीं करती है माहौल बनाती है। विकास तो जनता करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की जनता पढ़ लिख गई तो बेहतरीन शहर बना देगी

Kejriwal said historic budget, will help to fulfill dreams

दिल्ली की जनता पढ़ लिख गई, स्वस्थ हो गई तो दिल्ली को बेहतरीन शहर बना देगी। अब सिर्फ पैसों वालों को नहीं गरीबों को भी अच्छी शिक्षा मिलेगी। सरकारी स्कूलों में क्वालिटी ऑफ एजुकेशन होगा।


हमने वादा किया था पांच साल में पांच सौ स्कूल खोलेंगे, लेकिन एक साल में ही 236 स्कूल खोल देंगे। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से पहले स्किल डेवलपमेंट की हवा हवाई बातें करना तो आसान है।

लेकिन वास्तविक अर्थों में करना बेहद मुश्किल। दिल्ली सरकार स्किल डेवलपमेंट करके दिखाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी का नारा तो अच्छा है, लेकिन दिल्ली सरकार मुफ्त वाई-फाई देकर दिल्ली को स्मार्ट शहर बनाएगी।

आइए दिल्ली में व्यवसाय करें

Kejriwal said historic budget, will help to fulfill dreams

केजरीवाल ने कहा कि आइए व्यवसाय दिल्ली में कीजिए। लाइसेंस राज, इंस्पेक्टर राज से परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 29 इंडस्ट्रियल एरिया हैं, जहां सात मूलभूत सुविधा दिल्ली सरकार देगी। इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा।

केजरीवाल ने कहा कि हम दिल्ली में हम उतारने की तैयारी में है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या बसों को खड़ी करने की है। डीडीए से हमने पांच सौ एकड़ जमीन मांगी है, लेकिन इसके लिए डीडीए चार हजार करोड़ रुपये प्रति एकड़ डीडीए मांग रहा है।

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वे जगह मुहैया कराए। जमीन मिल गई तो जल्द ही बस सड़कों पर दिखेगी। यमुना को लेकर दिल्ली सरकार गंभीर है। पांच साल में यमुना किनारे लोग पिकनिक मनाने जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed