फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal said Give all seven seats, water bills will be waived off within 15 days of winning the elections.

Delhi : केजरीवाल की अपील और वायदा- सातों सीटें दे दो, चुनाव जीतने के 15 दिन  के अंदर पानी के बिल कर देंगे माफ

Mon, 26 Feb 2024 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Feb 2024 05:50 AM IST
सार

इस मौके पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इंडिया गठबंधन को सभी सातों सीटों पर जिताएं, चुनाव जीतने के 15 दिन के अंदर सबका पानी का बिल माफ कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Kejriwal said Give all seven seats, water bills will be waived off within 15 days of winning the elections.
अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम रोकने के विरोध में आप ने अभियान तेज कर दिया है। इस कड़ी में आप ने रविवार को पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा का पुतला जलाया और नारेबाजी की। वहीं, लोगों ने पानी के गलत बिलों की प्रतियां भी जलाईं। 

विज्ञापन


इस मौके पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे इंडिया गठबंधन को सभी सातों सीटों पर जिताएं, चुनाव जीतने के 15 दिन के अंदर सबका पानी का बिल माफ कर दिया जाएगा। यह स्कीम कैबिनेट में पास होनी है, लेकिन भाजपा ने उपराज्यपाल से कहकर रुकवा दी है। लिहाजा भाजपा वाले आएं तो उनके सामने पानी के गलत बिलों को जला देना। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शनिवार को कालकाजी स्थित गोविंदपुरी में कई घरों में गए थे। वहां हर दूसरे-तीसरे घर में पानी का गलत बिल आया हुआ है। वहां 50-50 गज के मकानों के 25 हजार से लेकर तीन लाख तक बिल थे। अगर इतनी राशि के बिल आएंगे तो एक गरीब आदमी क्या खाएगा और बच्चों को कैसे पढ़ाएगा। जाहिर तौर पर ये सारा बिल गलत हैं। गलत बिलों का सिलसिला कोरोना के समय शुरू हुआ। कोरोना के दौरान मीटर रीडर कई महीनों तक रीडिंग लेने नहीं गए। उन्होंने कार्यालय में बैठ कर गलत रीडिंग भर दी। उसके बाद गलत बिल बन गया। उस पर ब्याज और जुर्माना लगने लगा और लोगों का अब दो-तीन लाख का बिल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे तो नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए
केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से भाजपा और उपराज्यपाल ने दिल्ली के लोगों को दुखी किया और उन्होंने समस्याओं का समाधान किया। इस बात के लिए उनको नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, लेकिन मेरा नोबेल पुरस्कार दिल्ली की जनता है। दिल्लीवालों का प्यार और भरोसा नोबेल पुरस्कार से भी बड़ा है। उनको नोबेल पुरस्कार नहीं, बल्कि जनता का केवल भरोसा चाहिए।

11 लाख परिवारों के गलत बिल आए हैं
उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगभग 11 लाख परिवारों के पानी के गलत बिल आए हुए हैं। अगर भाजपा वालों की सरकार होती तो अभी तक लोगों के पानी के कनेक्शन काट दिए जाते, लेकिन वह किसी का कनेक्शन नहीं कटने देंगे। दरअसल 11 लाख लोगों के पानी के बिल ठीक नहीं किए जा सकते, क्योंकि इतने लोगों के बिल ठीक करने में 80 साल लग जाएंगे। इसी को देखते हुए हमने वन टाइम सेटलमेंट स्कीम बनाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले दिल्लीवालों से नफरत करते हैं, क्योंकि दिल्ली की जनता ने एक नहीं, लगातार तीन बार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। 

पानी बिल के मुद्दे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं सीएम : भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पानी के बिल के मसले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जनता को गुमराह करने का आरोप मढ़ा है। उन्होंने कहा कि वे अपनी सरकार की भ्रष्टाचार गाथाओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए पानी बिल निपटान का मुद्दा उठा रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड घोटालों में डूबा हुआ है। वायु प्रवाह जल मीटर लगाने से पानी उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिल भेजे जा रहे हैं। भाजपा को भेजे गए अत्यधिक पानी के बिलों का सेटलमेंट से परेशानी नहीं है। बेहतर होगा कि दिल्ली जल बोर्ड एकमुश्त निपटान के रूप में सभी विवादित आवासीय उपभोक्ताओं को शून्य बिल जारी करे। 

  • दिल्ली सरकार प्रति माह 21000 लीटर तक पानी की खपत करने वाले लाखों उपभोक्ताओं को मुफ्त पानी देने का दावा करती है, इसलिए उसे उस योजना के अनुरूप उन सभी आवासीय उपभोक्ताओं को जीरो बिल देना चाहिए, जिन्हें गलत बिल जारी किए गए हैं।

राहत के लिए पानी के सभी बिल हों शून्य
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पानी के बिलों पर सियासत बंद करें। उन्हें दिल्ली की जनता को पानी के अनाप-शनाप बिलों से राहत देनी है तो सारे बिल शून्य करें। दिल्ली जल बोर्ड की अध्यक्ष को फौरन उनके पद से हटाएं क्योंकि बिलों में गड़बड़ जल बोर्ड की लापरवाही के कारण हुई है। बिधूड़ी ने यह भी कहा है कि मुख्यमंत्री शायद यह भूल गए हैं वह नौ साल से दिल्ली की सत्ता में है। दिल्ली जल बोर्ड भी उनकी सरकार के अधीन आता है। जल बोर्ड ने उनके ही कार्यकाल में जनता को लाखों रुपये के गलत बिल भेजे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed