{"_id":"5eaf4fa445586267935c1b7f","slug":"kejriwal-said-centre-should-make-delhi-out-of-red-zone","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की फरियादः दिल्ली को रेड जोन से बाहर करे केंद्र, दिया राजस्व में गिरावट का वास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की फरियादः दिल्ली को रेड जोन से बाहर करे केंद्र, दिया राजस्व में गिरावट का वास्ता
Mon, 04 May 2020 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 May 2020 04:41 AM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का मानना है कि दिल्ली का आर्थिक गतिविधियां पूरी तरह ठप पड़ी हैं। लोगों का रोजगार जाने के साथ इसका सीधा असर सरकार के राजस्व पर भी पड़ा है। बीते वित्तीय वर्ष के अप्रैल महीने में सरकार को 3500 करोड़ रुपये की आय हुई थी, इस साल यह महज 300 करोड़ रुपये रह गई। यही हालत रही तो सरकार को अपने कर्मचारियों को वेतन देना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
बकौल केजरीवाल, केंद्र सरकार ने पूरी दिल्ली को रेड जोन में डाल दिया है। दिल्ली सरकार केंद्र से बातचीत कर रही है कि कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर बाकी दिल्ली को ग्रीन जोन में डाला जाए। इससे पैदा होने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए दिल्ली सरकार तैयार है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्त्रस्मण को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने जो लॉकडाउन लागू किया था, वह बेहद जरूरी था। बीते करीब डेढ़ महीने में इससे दिल्ली सरकार ने कोराना वायरस से लडऩे की अपनी क्षमता बढ़ा ली है। अब हमें कोरोना के साथ जीने की आदत डालनी होगी। इससे बचने के लिए दिल्ली सरकार ने दो तरफ इंतजाम किया है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, केंद्र सरकार ने दिल्ली को रेड जोन में डाल दिया है। इससे बहुत सी गतिविधियां अभी बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार इस बारे में केंद्र से बात कर रही है कि कंटेन्मेंट जोन को छोड़कर बाकी दिल्ली को ग्रीन जोन में डाल दिया जाए। दिल्ली लॉकडाउन खोलने का तैयार है।
अरविंद केजरीवाल ने माना कि इसके बाद संक्त्रस्मण के मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन सरकार उसका सामना कर लेगी। सरकार की तैयारी दो-तरफा है। एक तो वह संक्त्रस्मण को फैलने से रोकेगी। साथ ही इसकी चपेट में आने से होने वाली मौतों की संख्या भी नियंत्रित करेगी। केजरीवाल की सलाह है कि संक्त्रस्मण के आने तक दुकानों व बाजार को ऑड-ईवन के हिसाब से खोला जा सकता है।
अर्थव्यवस्था खुलने से बहुत सारी चीजें पटरी आएंगी। केजरीवाल ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार को वह मनाने में कामयाब होंगे और लॉकडाउन में जो भी राहत दी गई है, उसका फायदा दिल्लीवालों को भी होगा।