धर्मांतरण पर घिरे केजरीवाल के मंत्री: बोले- राम-कृष्ण को नहीं मानूंगा, वीडियो वायरल, भाजपा ने दर्ज कराई FIR
भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री दिल्ली में हिंदुओं को, हिंदू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और केजरीवाल गुजरात में जय श्री कृष्णा बोलने का ढोंग कर रहे हैं। वहीं पूरे मामले को लेकर दिल्ली भाजपा की ओर से संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की केजरीवाल सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के हिंदू देवी-देवताओं का बहिष्कार करने का वीडियो वायरल होने के बाद नया राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया है। इसके बाद भाजपा आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है। वहीं पूरे मामले को लेकर दिल्ली भाजपा की ओर से संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मामले को लेकर ट्वीट कर कहा है कि 'कोई भी धर्म यह नहीं सिखाता कि किसी दूसरे धर्म का अपमान किया जाए'।
वायरल वीडियो में कोई बौद्ध संत सैकड़ों लोगों को हिंदू धर्म से बौद्ध धर्म में प्रवेश दिला रहे हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी हैं। वीडियो में सभी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानूंगा। मैं राम-कृष्ण की पूजा नहीं करूंगा। मैं किसी हिंदू देवी-देवता को नहीं मानूंगा।''
धर्म परिवर्तन कराने की एजेंसी बन गई आम आदमी पार्टी
इसके बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के मंत्री दिल्ली में हिंदुओं को, हिंदू देवी-देवताओं को गाली दे रहे हैं और केजरीवाल गुजरात में जय श्री कृष्णा बोलने का ढोंग कर रहे हैं। मुफ्त का सामान देकर गरीब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेन्सी बन गयी हैं आम आदमी पार्टी।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह हिंदुत्व और बौद्ध धर्म का अपमान है। आम आदमी पार्टी के मंत्री दंगा भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। मंत्री को तत्काल पार्टी से निकाल देना चाहिए। हम आरोपी के खिलाफ शिकायत दे रहे हैं।
राजेंद्र गौतम ने दी सफाई
वहीं कार्यक्रम में शामिल रहे आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, ''भाजपा राष्ट्रविरोधी है। मैं बौद्ध मत में विश्वास रखता हूं। इससे किसी व्यक्ति को क्या परेशानी है? उन्हें शिकायत करने दें। संविधान हमें किसी भी धर्म का पालन करने का अधिकार देता है। भाजपा 'आप' से डर गई है। वे हमारे खिलाफ सिर्फ फर्जी मुकदमे दर्ज करा सकते हैं।''
कोई भी धर्म यह नही सिखाता कि किसी दूसरे धर्म का अपमान किया जाए।
— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) October 7, 2022
आज AAP के कैबिनेट मंत्री द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं को अपमानित करने के विरुद्ध संसद मार्ग थाने में @DCPNewDelhi से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।@ArvindKejriwal में यदि जरा सी भी शर्म है तो वे उन्हें तुरंत बर्खास्त करें! pic.twitter.com/z4jC9r3NSa