{"_id":"5d8b34b58ebc3e01675615a7","slug":"kejriwal-replies-on-ram-vilas-paswan-dirty-water-claim-by-delhi-jal-board-says-tell-us-we-will-sort","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी पर खींचतानः केंद्रीय मंत्री के गंदे पानी के दावे पर बोले केजरीवाल, जगह बताएं हम कराएंगे ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी पर खींचतानः केंद्रीय मंत्री के गंदे पानी के दावे पर बोले केजरीवाल, जगह बताएं हम कराएंगे ठीक
Wed, 25 Sep 2019 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 25 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में इन दिनों साफ पीने के पानी को लेकर दिल्ली सरकार सरकार केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निशाने पर है। दरअसल रामविलास पासवान ने दावा किया था कि राजधानी में नल से आने वाला पानी पीने लायक नहीं है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पासवान के दावे को गलत बताते हुए दिल्ली सरकार का कहना है कि जल बोर्ड का पानी स्वच्छ है। इसके पानी की गुणवत्ता की नियमित रूप से जांच की जाती है। सिर्फ यही नहीं लोग बिना आरओ के भी इसका पानी पी सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दी है सफाई
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली का पानी बिल्कुल साफ है और लोग सीधे नल में सप्लाई होने वाला पानी पी सकते हैं। यह बात पहले भी कई बार साबित हो चुकी है। मुख्यमंत्री बोले अगर केंद्रीय मंत्री को कोई समस्या हो या कोई शिकायत मिली हो तो वह हमें या जल बोर्ड को बताएं उसे सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
रामविलास पासवान ने बुलाई है बैठक
गौरतलब है कि पानी की समस्या को लेकर रामविलास पासवान ने एक बैठक भी बुलाई है जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट पर दी। उन्होंने लिखा, देश की राजधानी दिल्ली में आपूर्ति होने वाले पानी की गुणवत्ता पर जल्द ही दिल्ली सरकार, शहरी विभाग दिल्ली, दिल्ली जल बोर्ड, जल संसाधन मंत्रालय और इंडियन स्टैंडर्ड्स की एक बैठक बुलायी है, जिसमें पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।