फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal releases blue print of odd even formula in delhi

केजरीवाल के अलावा सारे VIP को मिलेगी ऑड ईवन फॉर्मूले से छूट

Thu, 24 Dec 2015 01:40 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
kejriwal releases blue print of odd even formula in delhi

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनवरी से लागू होने वाले ऑड-ईवन फॉर्मूले का ब्लूप्रिंट बृहस्पतिवार को जारी कर दिया है। इसके साथ ही केजरीवाल ने ये भी बताया कि इस योजना पर अधिसूचना सोमवार को जारी होगी।

विज्ञापन


ब्लूप्रिंट जारी करते हुए केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार यह प्रयोग 1 से 15 जनवरी 2016 तक के लिए करने वाली है। इसमें ध्यान देने वाली बात ये है कि ये फॉर्मूला एनसीआर की गाड़ियों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


यह फॉर्मूला सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक यह फॉर्मूला लागू होगा। किसी को भी अगर इस नियम का उल्लंघन करते पाया गया तो उनपर 2000 रुपए का बड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। ये फॉर्मूला बाहर के राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल निजी कारों पर है लागू

kejriwal releases blue print of odd even formula in delhi

केजरीवाल ने ब्लू प्रिंट जारी करते हुए बताया कि ये अभी केवल कारों पर लागू है। यानी कई गाड़ियां ऐसी हैं जिन्हें इससे छूट मिली है।
जिन्हें मिलेगी छूट-
-सभी दो पहिया वाहन।
-सीएनजी वाहन और उन्हें भी सर्टिफिकेट का स्टीकर लगा होना चाहिए होगा।
-बिजली से चलने वाली और हाईब्रिड गाड़ियां।
-महिला चालक वाली गाड़ियां जिनमें पुरूष यात्री की आयु 12 साल से कम हो।
-राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यों के गवर्नर, लोकसभा व राज्यसभा के सभापति व उप सभापति की गाड़ियां। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रियों, संसद में विपक्ष के नेता, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया की गाड़ियां। दिल्ली को छोड़कर अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों की भी गाड़ियों को इस फॉर्मूले से छूट दी गई है। हाईकोर्ट के जज और लोकायुक्त को भी इसमें शामिल किया गया है।
-इसके साथ ही आवश्यक वाहनों को भी इस छूट में शामिल किया जा सकता है। पुलिस, आर्मी, एंबुलेंस, अशक्त चालकों को इससे छूट मिल सकती है।
-बाहरी वाहन यानी एनसीआर से दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों को इससे छूट नहीं मिलेगी।

10 लाख गाड़ियां नहीं चलेंगी

kejriwal releases blue print of odd even formula in delhi

जब सीएम केजरीवाल ये बता रहे थे कि किन गाड़ियों पर रोक नहीं है तो उन्होंने मजाकिया लहजे में ये बता दिया कि उनकी गाड़ी छोड़कर सभी वीआईपी की गाड़ियां इस योजना से बाहर हैं।

ऑड तारीखों को ऑड नंबर की गाड़ियां निकलेंगी वहीं ईवन नंबर की गाड़ियां ईवन तारीखों को निकलेंगी। हालांकि सीएम ने ये बताया कि फॉर्मूले में अनुभव के बाद दोपहिया वाहनों को भी शामिल कर लिया जाएगा।

इस दौरान 4 से 5 हजार अतिरिक्त बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। 10 हजार नए ऑटो के परमिट जारी किए गए हैं। पार्किंग वालों को कहा गया है कि ऑड नंबर वाली कारों को ईवन नंबर वाले दिन पार्किंग न दें। इसी तरह ईवन नंबर वाली कारों को ऑड नंबर वाले दिन पार्किंग न दी जाए।

दिल्ली में कुल 19 लाख निजी गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं जिनमें से 10 लाख गाड़ियां सड़कों पर इस योजना की वजह से नहीं चलेंगी। इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर पीएम का नाम लिया और कहा कि हालांकि केंद्रीय मंत्रियों की गाड़ियों को इस नियम में छूट दी गई है लेकिन अगर पीएम अपने मंत्रियों से अनुरोध करें तो वो भी इस नियम का पालन कर सकते हैं।

सभी नियम तोड़ेंगे तो नहीं लागू होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला

kejriwal releases blue print of odd even formula in delhi

सीएम केजरीवाल ने ब्लूप्रिंट जारी करते हुए ये भी कहा कि लोग इसे लागू करने में सरकार की मदद करें ताकि ये योजना लागू हो सके। क्योंकि ये उनके बच्चों के लिए ही है।

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अगर इस नियम को कुछ लोग तोड़ेंगे तो इसे लागू करवाया जा सकता है लेकिन अगर इसे सब लोग तोड़ेंगे तो फिर योजना को बंद ही करना पड़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सभी अगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने लगेंगे तो वो भी सही नहीं है। क्योंकि अभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस तरह से तैयार नहीं है।

बता दें कि जब तक ऑड-ईवन फॉर्मूला जारी रहेगा तब तक ज्‍यादा चार्ज करने पर ऑटो चालकों पर जुर्माना किया जाएगा। 01, 05, 07, 09, 11, 13, 15 जनवरी को सिर्फ़ ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी। 02, 04, 06, 08, 12, 14 जनवरी को सिर्फ़ ईवन नंबर की गाड़ियां चलेंगी।

मनीष‌ सिसोदिया ने बताया कि 03 और 10 जनवरी 2016 रविवार, किसी भी गाड़ी पर पाबंदी नहीं होगी लागू। बसों को अपनी लेन में चलाना होगा। बस लेन में कार पार्किंग करने पर भारी जुर्माना लगेगा। इसके साथ ही उन्होंने इस फॉर्मूले में सहयोग करने की जनता से अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed