फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kejriwal raising question on India Today-CICERO Opinion poll

ओपीनियन पोल, जो केजरी के होश उड़ाने को काफी है!

Fri, 19 Dec 2014 12:00 PM IST
Updated Fri, 19 Dec 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
Kejriwal raising question on India Today-CICERO Opinion poll

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन सभी ओपीनियन पोल को सिरे खारिज कर दिया है, जिनमें दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के पक्ष में तथ्य सामने आए थे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है कि एबीपी न्यूज के मुताबिक हमें दिल्ली के 27 फीसदी, आज तक के मुताबिक 33 फीसदी और टोटल टीवी के मुताबिक 39 फीसदी वोट मिल रहे हैं। किस पर विश्वास किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने ओपीनियन पोल पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि इनमें कोई सही नहीं है। उनके मुताबिक असली पोल इनमें से किसी भी ओपीनियन पोल पर विश्वास नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि एक न्यूज चैनल के हालिया ओपीनियन पोल में दिल्ली में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनने के तथ्य सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनेगी भाजपा की बहुमत वाली सरकारः ओपीनियन पोल

Kejriwal raising question on India Today-CICERO Opinion poll

इंडिया टुडे ग्रुप व सिसरो के ओपीनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने के आंकड़े सामने आए। पोल में दिल्ली की 70 सीटों में भाजपा को 34-40 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया। जबकि आप को 25 से 31 सीट‌ मिलने की बात सामने आई।

एक से पांच दिसंबर के बीच किए गए इस सर्वे में दिल्ली के 210 पोलिंग स्टेशनों के 4273 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें भाजपा को 39 फीसदी, आप को 36 फीसदी और 16 फीसदी लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया।

हालांकि मुख्यमंत्री के लिए सबसे अरविंद केजरीवाल अब भी लोगों की पहली पसंद हैं। पोल में उन्हें 35 फीसदी लोगों ने वोट किया। सीएम पर के लिए 19 फीसदी वोटों के साथ भाजपा के हर्षवर्धन दूसरी, नो फीसदी वोटों के लिए शीला दीक्षित तीसरी व आठ फीसदी वोटों के साथ अरविंदर लवली चौथी पसंद हैं।

क्या है सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा

Kejriwal raising question on India Today-CICERO Opinion poll

ओपीनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में आज भी भ्रष्टाचार अब भी अहम मुद्दा है। पोल में हिस्सा लेने वाले 21 फीसदी लोगों ने यह माना है। पोल में 21 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार, 17 फीसदी लोगों ने महिला सुरक्षा, 15 फीसदी ने पानी, 12 फीसदी ने महंगाई और 10 फीसदी ने बिजली को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

वहीं, अब तक मोदी सरकार के प्रदर्शन को 34 फीसदी ने उम्मीद से बेहतर बताया। जबकि उम्मीदों के मुताबिक- 33 फीसदी और खराब- 22 फीसदी लोगों ने कहा। जबकि 74 फीसदी लोगों को लगता है कि मोदी ने प्रशासन में नई जान फूंक दी है।

हालांकि, 48 फीसदी लोग ऐसे भी हैं, जिनके मुताबिक मोदी अपने वादों को पूरा नहीं किया है। जबकि 35 फीसदी लोग ऐसे हैं जो मानते हैं कि मोदी सिर्फ और सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। 46 फीसदी लोगों ने मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को दिखावा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed