केजरीवाल ने पूछा- पैर में क्यों नहीं मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के फ़रीदकोट में पुलिस की गोली से मारे गए युवक के परिजनों से शनिवार को मुलाक़ात की।
उन्होंने घटना के लिए ज़िम्मेदार पुलिस वालों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने सवाल दागा कि प्रदर्शनकारियों के पैर में गोली मारी जाती है लेकिन युवक की मौत पैर की जगह कहीं और गोली लगने से हुई।
उन्होंने पंजाब सरकार से राज्य में शांति-व्यवस्था बनाने की अपील भी की। पंजाब में बीते कुछ दिनों से माहौल अशांत हैं जहां गुरुग्रंथ साहिब के अपमान के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं। विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई में कई लोग हताहत हुए हैं।
आप के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं पंजाब
आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब राजनीतिक तौर पर बहुत महत्वपूर्ण हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ पंजाब में ही सफलता हाथ लगी थीं। आप ने पंजाब में चार सीटें जीती थीं।
केजरीवाल का दौरा इस लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि राज्य में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पार्टी की नजर है और उसने वहां अपनी यूनिट का फिर से गठन किया है।
राज्य ने लोकसभा चुनाव में पार्टी को चार सांसद दिए जिनमें से दो धरमवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए हाल में सस्पेंड कर दिया गया।