{"_id":"5baa1ed3867a557ed33fce0b","slug":"kejriwal-photo-with-human-traffic-queen-prabha-munni-triggering-row-creating-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुन्नी के साथ वायरल हो रही केजरीवाल की तस्वीर, जानें क्यों मचा है बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुन्नी के साथ वायरल हो रही केजरीवाल की तस्वीर, जानें क्यों मचा है बवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Sep 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक महिला के साथ तस्वीर राजनीतिक चर्चाओं को हवा देते हुए नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल उनकी ये तस्वीर प्रभा मुन्नी नाम की एक महिला के साथ है जो मानव तस्करी करने के आरोपों में फरार चल रही है। वायरल तस्वीर में केजरीवाल प्रभा मुन्नी के बगल में बैठे दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह फोटो प्रभा मुन्नी के दिल्ली के पंजाबी बाग से गिरफ्तार होने के एक दिन बाद से ही वायरल हो रही है। 5 साल से फरार मुन्नी 25 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। प्रभा मुन्नी एनजीओ चलाने की आरोपी है जिसकी आड़ में वह प्लेसमेंट एजेंसी चला रही थी।
विज्ञापन
इस एजेंसी के जरिए ही वह युवतियों को झारखंड से नौकरी का लालच देकर लाती थी। जब महिलाएं व युवतियां दिल्ली पहुंच जाती थीं तो उन्हें मानव तस्करी के रैकेट के तहत बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
मुन्नी के खिलाफ झारखंड में दर्जनों मामले दर्ज हैं। उस पर झारखंड पुलिस ने 25000 का इनाम भी घोषित कर दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह अभी पता लगाना बाकी है कि प्रभा ने कितनी महिलाओं को मानव तस्करी में धकेला जो 2013 से गायब हैं। मुन्नी इस वक्त झारखंड पुलिस के कब्जे में है।