फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal offers CM post to bedi in last elections.

किरण बेदी ने खोला 'आप' का एक और राज

Wed, 28 Jan 2015 02:41 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
kejriwal offers CM post to bedi in last elections.

जब से किरण बेदी को भाजपा ने दिल्ली में अपनी पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया है तब से आम आदमी पार्टी उनके खिलाफ रोज कोई न कोई आरोप लगा रही है।

विज्ञापन


आप के एक ऐसे ही आरोप, जिसमें कहा गया है कि किरण बेदी का झुकाव अन्ना आंदोलन के समय से बीजेपी की ओर रहा है, के जवाब में किरण बेदी ने अरविंद केजरीवाल पर उल्टा सवाल दागा है।
विज्ञापन


बेदी ने केजरीवाल से पूछा है कि अगर उन्हें पता था कि मेरा झुकाव बीजेपी की ओर था तो उन्होंने मुझे सीएम पद क्यों ऑफर किया था। क्यों आप मुझे अपनी पार्टी की ओर से दिल्ली का सीएम बनाना चाहती थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बीजेपी लगाए पलटू Vs ईमानदार पोस्टर तो?

kejriwal offers CM post to bedi in last elections.

वहीं पूर्व आप नेता और अब भाजपा में शामिल शाजिया इल्मी ने बेदी और केजरीवाल के ईमानदार व अवसरवादी वाले पोस्टर पर नाराजगी जताई है। इसके साथ ही उन्होंने बेदी के बीजेपी की ओर झुकाव वाली बात पर आप को निशाना बनाया।

शाजिया बोलीं कि पहले आप कह रही थी कि बीजेपी अपना उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही और अब वो किरण जी को बीजेपी के लिए नर्म रुख अख्तियार करने को लेकर घेरेबंदी कर रहे हैं। अगर ऐसा ही था तो बीजेपी ने किरण जी को सीएम पद क्यों ऑफर किया।

शाजिया आगे बोलीं कि एक आदमी जिसने स्वराज, जनलोकपाल बिल और अन्ना हजारे का इस्तेमाल अपने लिए किया क्या वो अवसरवादी नहीं है?

'केजरीवाल ने की गलती'

kejriwal offers CM post to bedi in last elections.

उन्होंने आगे कहा ‌कि अरविंद जी की टीम में ऐसे लोग हैं जिन्होंने एक चैनल का इस्तेमाल किया है और उन्हें लोकसभा का टिकट मिला। क्या ये अवसरवाद नहीं है।

शाजिया ने केजरीवाल से सवाल किया है‌ कि अरविंद जी को कैसा लगेगा अगर बीजेपी पलटू-ईमानदार, भगोड़ा-ईमानदार और झूठा-सच्चा का पोस्टर लगाए?

इस बहस में कूदते हुए आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि अगर केजरीवाल ने किरण बेदी को सीएम पद का ऑफर दिया था तो यह केजरीवाल की गलती थी। हालांकि अभी तक इस मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से कोई सफाई नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed