{"_id":"51136554692cad0c5ea4ec9d15eddbdd","slug":"kejriwal-oath-taking-ceremony-cost-govt-over-rs-6-lakh-rti","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल ने शपथ समारोह में शीला से 7 लाख कम खर्च किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल ने शपथ समारोह में शीला से 7 लाख कम खर्च किए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह पर 6 लाख 33 हजार 802 रुपये खर्च किया था।
विज्ञापन
हालांकि वर्ष 2008 में शीला दीक्षित सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर 13 लाख चार हजार 366 रुपये व्यय किए गए थे। मुंबई के आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली की ओर से मांगी गई सूचना में दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव जेपी शर्मा ने यह जानकारी दी है।
उसमें बताया है कि 28 दिसंबर 2013 को केजरीवाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी पर पीडब्ल्यूडी, नार्थ दिल्ली सिटी कॉरपोरेशन, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस, पुलिस, बिजली विभाग और सूचना एवं प्रसारण विभाग की ओर से यह राशि खर्च की गई।
विज्ञापन
वहीं वर्ष 2008 में शीला दीक्षित कैबिनेट के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 5 लाख 53 हजार 715 रुपये टेंट और 7 लाख 50 हजार 651 रुपये भोजन पर व्यय किया गया था।
विज्ञापन