गृहमंत्री को पत्र के बाद राष्ट्रपति से मिले केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर किसी सूचना के दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, उपराज्यपाल नजीब जंग से चल रहे टकराव के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार शाम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत शाम करीब 6.30 बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मुख्यमंत्री केजरीवाल राष्ट्रपति भवन पहुंचे। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान सियासी मुद्दों पर चर्चा की।
सूत्रों की मानें तो केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामकाज में हो आ रही अड़चनों के बारे में राष्ट्रपति को बताया।
अधिकारियों की नियुक्ति पर की चर्चा
इसमें बड़ा मसला अधिकारियों की नियुक्ति, विभागों के बंटवारे को लेकर उपराज्यपाल व सरकार के बीच टकराव पर भी चर्चा हुई।
केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के रवैये व आनंद पर्वत इलाके में मीनाक्षी हत्याकांड के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की जानकारी भी राष्ट्रपति को दी।
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बेहद तल्ख पत्र लिखकर एतराज जताया था कि दिल्ली से संबंधित सारे फैसले गृह मंत्रालय करता है।