फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal met delhi MLAs over apology issue

माफीनामे पर मचे बवाल के बीच केजरीवाल टटोल रहे विधायकों का मन

Mon, 19 Mar 2018 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Mar 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
kejriwal met delhi MLAs over apology issue

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के माफीनामे पर मचे बवाल के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली के मौजूदा व पूर्व विधायकों के साथ मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर रविवार को बैठक की। सूत्र बताते हैं कि बैठक का मुख्य मसला दिल्ली में चल रही सीलिंग व संगठन की मजबूती पर रहा।

विज्ञापन


वहीं, बातों-बातों में माफीनामे पर भी विधायकों का मन टटोलने की कोशिश की गई। ज्यादातर विधायकों ने माफी मांगने की रणनीति का समर्थन किया। उनकी राय थी कि बेवजह के मामलों में फंसकर ऊर्जा गंवाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


बैठक में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संगठन मजबूत होगा, तभी विधायक भी मजबूत होगा। हर वक्त बूथ लेवल तक संगठन को सक्रिय रखने की जरूरत बताई। केजरीवाल ने सलाह दी कि दिल्ली सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में जोर देकर विधायकों ने कहा कि सीलिंग से कारोबारियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आप समेत दिल्ली सरकार को सीलिंग के संकट से मुक्ति दिलाने की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात संभव

kejriwal met delhi MLAs over apology issue

विधायकों की बात सुनकर केजरीवाल ने कहा कि वह सरकार के स्तर से सीलिंग बंद कराने के प्रयास में हैं। सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात संभव है। इसमें उनसे इस मसले पर विस्तार से चर्चा होगी।

सीएम ने एक बार फिर दोहराया कि अगर कारोबारियों को सीलिंग से राहत नहीं मिली तो 31 मार्च से वह खुद अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। 

दूसरी तरफ बैठक में विधायकों ने माफी मांगने की रणनीति का समर्थन किया। हालांकि, कुछ की सलाह थी कि रणनीतिक तौर पर लिए गए इस फैसले को आम लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे पार्टी के खिलाफ किसी तरह का भ्रम न फैलाया जा सके।

एक विधायक ने बताया कि यह सामान्य समीक्षा बैठक है। मीटिंग में मंत्री सत्येंद्र जैन, कैलाश गहलोत व विधायक सोमनाथ भारती के अलावा सभी विधायक मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed