फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kejriwal met businessmen in market

बाजारों में घूमे केजरीवाल, बताया सीलिंग के पीछे छिपा BJP का क्या है मकसद

Wed, 31 Jan 2018 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 31 Jan 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
kejriwal met businessmen in market
sealing drive - फोटो : vivek nigam

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली की सड़कों पर निकले। केजरीवाल ने अलग-अलग बाजारों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीलिंग के मसले पर दिल्ली के व्यापारियों से बात की।

विज्ञापन

 

सीलिंग पर व्यापारियों से संवाद कायम करने की गरज से सबसे पहले वह मॉडल टाउन पहुंचे। इसके बाद वह क्रमश: चांदनी चौक, करोल बाग, मेहरचंद मार्केट, डिफेंस कॉलोनी, हौज खास मार्केट के व्यापारियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस मौके पर केजरीवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली सरकार उनके साथ है। व्यापारी मेहनत से काूननन अपना काम कर रहे हैं। अगर दिल्ली में सीलिंग नहीं रोकी गई तो इससे रोजगार पर असर पड़ेगा और पूरी दिल्ली परेशान होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीलिंग का डंडा चलना पूरी तरह गलत है

kejriwal met businessmen in market
sealing drive - फोटो : vivek nigam

केजरीवाल ने कहा कि कानून में कुछ खामियां हैं, जिनको दूर करने की जिम्मेदारी सरकारों पर है। कानून की कमियां दूर करने की जगह सीलिंग का डंडा चलना पूरी तरह गलत है।


केजरीवाल ने कहा कि व्यापारी पहले से ही परेशानी में हैं। पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी। इससे व्यापारी संभल पाता, इससे पहले ही सीलिंग की गाज उन पर गिरी है। इस तरह अगर व्यापारियों पर कहर ढाया गया तो दिल्ली की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो जाएगी।

 

केजरीवाल ने कहा कि उन्हेें किसी ने बताया कि सीलिंग के जरिये भाजपा दिल्ली में खुदरा कारोबार बंद करके रिटेल में एफडीआई की राह आसान करना चाह रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed